फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP will not tolerate love jihad in Raj

‘भाजपा राज में बर्दाश्त नहीं करेंगे लव जेहाद’

Thu, 04 Jan 2018 05:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 04 Jan 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
BJP will not tolerate love jihad in Raj
भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राज में लव जेहाद के लिए कोई जगह नहीं है। किसी भी कीमत पर लव जेहाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं यदि कोई अधिकारी पहली सरकार की मानसिकता से काम कर रहा है, तो वह संभल जाए। भाजपा राज में ऐसा नहीं होगा। यह बात बुधवार को पल्लवपुरम स्थित भाजपा जेजे प्रकोष्ठ के सह संयोजक सुनील भराला के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा और भाजपा नेता सुनील भराला ने कही।

विज्ञापन


पढ़ें : भाजपा नेता को दूसरे समुदाय के युवकों ने पीटा, सांप्रदायिक तनाव
विज्ञापन


भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि लावड़ में युवती की मौत का जो प्रकरण सामने आया है वह सीधे सीधे लव जेहाद का मामला है। जिसे हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मामले को लेकर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। यदि कोई अधिकारी पहली सरकार की मानसिकता से काम कर रहा है, तो वह संभल जाए। सपा और बसपा की सरकार में होने वाले काम अब यहां नहीं होंगे। यह रामराज्य की सरकार है और ऐसे प्रकरण बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने हिंदू शक्ति को मजबूत करने और हिंदू महिला सुरक्षा के लिए हम दो हमारे पांच का नारा दिया। कहा कि जरूरत पड़ने पर हथियार उठाना पड़े तो पीछे नहीं रहना चाहिए। सुनील भराला ने कहा कि 6 जनवरी को होने वाली मुख्यमंत्री की रैली ऐतिहासिक होगी। इसके लिए वह जगह-जगह जनसंपर्क कर रहे है। मुख्यमंत्री ने जो काम किसानों के लिए किया है, वह कोई नहीं कर सकता है। उन्होंने रालोद अध्यक्ष अजित सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि रमाला की रैली ने तय कर दिया कि अजित सिंह किसानों के नेता नहीं, बल्कि योगी किसानों के नेता है। अश्विनी शर्मा, डॉ. अंशुल मित्तल, अजय भारद्वाज, शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांत्वना दी
लावड़ कस्बे में युवती की मौत के मामले में बुधवार देर शाम भाजपा नेता सुनील भराला और विनीत अग्रवाल शारदा ने मृतका के परिजनों को सांत्वना दी। मौके पर सीओ सदर देहात और एसओ इंचौली पंकज शर्मा भी थे। आरोपी शादाब पुत्र सुलेमान अभी तक फरार है, उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसे पुलिस गिरफ्तार करे और पीड़ित परिवार को सुरक्षा दे। विनीत अग्रवाल शारदा ने फोन पर एसपी देहात राजेश कुमार को भी इस मामले में सख्त कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed