फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader beaten of youth of other community, communal tension

भाजपा नेता को दूसरे समुदाय के युवकों ने पीटा, सांप्रदायिक तनाव

Thu, 04 Jan 2018 03:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 04 Jan 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
BJP leader beaten of youth of other community, communal tension
रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में घंटाघर पर भाजपा के पूर्व पार्षद की दूसरे समुदाय के लोगों ने पिटाई कर दी। जिस पर पूर्व पार्षद ने फोन कर भाजपा नेताओं को बुला लिया। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। सांप्रदायिक तनाव का माहौल बनने पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी मीट विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


एसओ देहली गेट विजय गुप्ता के मुताबिक भाजपा के पूर्व पार्षद विनोद उपाध्याय निवासी लक्ष्मण पुरी बुधवार शाम घंटाघर की तरफ से लौट रहे थे। घंटाघर पर मेनका सिनेमा के पास मीट विक्रेता फरमान से मामूली बात पर विनोद की कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि फरमान ने तीन युवकों को बुलाकर विनोद की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी पर भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


पढ़ें : पुलिस की वर्दी पहनकर आए बदमाश, व्यापारी से दिनदहाड़े लूटे 6 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मीट विक्रेता की तरफ से युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली भी कार्यकर्ताओं के साथ घंटाघर पहुंचे। दोनों समुदाय के लोगों में तनाव की स्थिति बनी। एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया गया। विनोद की तहरीर पर फरमान को नामजद और चार अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, बदर अली ने भी इस मामले में केस दर्ज करने की मांग की है। 

डीएन में भाजयुमो नेता को पीटा 
डीएन कॉलेज में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के नेता अंकुर राणा की दूसरे पक्ष के छात्रों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि पिटाई करने वाले आरोपी प्रदीप भल्ला, सुमित गुर्जर और अंबुज बैसला ने छात्रसंघ चुनाव की रंजिश के चलते हमला किया है। तीनों छात्रों पर देहली गेट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed