फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP will give message of unity in oath of mayor and councilors

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी: बागी और कई निर्दलीय पार्षदों को दिया न्योता, एकजुटता का संदेश देगी भाजपा

Thu, 25 May 2023 11:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 25 May 2023 11:50 AM IST
सार

Meerut News : शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जिला प्रशासन व नगर निगम जुट गया है। भाजपा एकजुटता का संदेश देना चाहती है, इसलिए बागी और कई निर्दलीय पार्षदों को न्योता दिया गया है।

विज्ञापन
BJP will give message of unity in oath of mayor and councilors
हरिकांत अहलूवालिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार को होने वाले नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जिला प्रशासन व नगर निगम जुट गया है। नगर आयुक्त ने निगम के अधिकारियों के साथ बुधवार शाम विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद बोस प्रेक्षागृह में तैयारियों का जायजा लिया। शपथ समारोह में भाजपा से बागी हुए पार्षद और कई निर्दलीय को न्योता दिया गया है। वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बताया कि शपथ समारोह में भाजपा एकजुटता का संदेश देने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन


महापौर का चुनाव जीते हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह का मुहूर्त शुक्रवार सुबह 11:30 से 12:30 बजे तक निकला है। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, मंत्री, सांसद, राज्यसभा सांसद, विधायक और एमएलसी सहित भाजपा के कई नेताओं को न्योता दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शपथ समारोह में नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


शपथ समारोह में नगर निगम द्वारा नवनिर्वाचित पार्षदों को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है। कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. महापौर व पार्षदों को शपथ दिलाएंगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में व्यवस्था को देखने के लिए बुधवार शाम नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा, तीनों अपर नगर आयुक्त (प्रमोद कुमार, ममता मालवीय, अमरेश कुमार), दोनों सहायक नगर आयुक्त (बृजपाल सिंह, इंद्र विजय), डॉ. हरपाल सिंह सहित कई अधिकारी पहुंचे। इस समारोह में आने वाले लोगों की व्यवस्था बनाने की तैयारी नगर निगम द्वारा कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सीएम योगी के पहुंचने से पहले अलर्ट मोड पर अधिकारी, पढ़ें वेस्ट यूपी की ताजा खबरें

नगर पालिका और नगर पंचायत में एसडीएम-एसीएम दिलाएंगे शपथ
दोनों नगर पालिका सरधना, मवाना और 13 नगर पंचायतों में अध्यक्ष-सदस्यों को भी 26 मई में एसडीएम और एसीएम शपथ दिलाएंगे। नगर पालिका मवाना, नगर पंचायत परीक्षितगढ़, नगर पंचायत बहसूमा में एसडीएम मवाना अखिलेश यादव मवाना नगर पालिका में शपथ ग्रहण कराएंगे। नगर पालिका सरधना, नगर पंचायत हर्रा, नगर पंचायत खिवाई में एसडीएम सरधना जागृति अवस्थी सरधना नगर पालिका में शपथ दिलाएंगी। नगर पंचायत खरखौदा एसडीएम सदर ओजस्वी राज, नगर पंचायत लावड़, नगर पंचायत दौराला में एसीएम सदर संगीता शपथ ग्रहण कराएंगी। नगर पंचायत किठौर, नगर पंचायत शाहजहांपुर में एसीएम नवनीत गोयल शपथ ग्रहण कराएंगे। नगर पंचायत फलावदा और नगर पंचायत हस्तिनापुर में एसीएम सिविल लाइन संजय कुमार शपथ ग्रहण कराएंगे। नगर पंचायत करनावल में एसीएम ब्रहमपुरी पंकज प्रकाश राठौर शपथ ग्रहण कराएंगे।

यह भी पढ़ें: संघर्ष की कहानी: 1977 में बने अभिनेता, फिर बिजनेस में जमाया कदम, अब 57 की उम्र में पर्दे पर नजर आएंगे बृज सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed