फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पश्चिम के सफर पर भाजपा के दिग्गज, पीएम मोदी के रैली स्थल में बदलाव, यह है बड़ी वजह

Sun, 24 Mar 2019 03:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Mar 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
BJP veterans on the journey of the West: five reason Why PM Modi's rally venue changed in Meerut
पीएम मोदी

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पूरी तरह तैयारियों में जुट चुकी है। भाजपा के बड़े दिग्गज पश्चिमी यूपी में अपने चुनावी सफर पर निकल चुके हैं। सहारनपुर में आज जहां सीएम योगी जहां बेहट की जनता की सियासी नव्ज भांपी। वहीं 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ से दो-दो लोकसभा सीटों को साधने का प्रयास करेंगे। लेकिन बड़ी बात यह है कि पीएम मोदी की रैली के स्थान को अचानक बदलने का फैसला क्यों किया गया। आगे जानें क्या है वजह:-

BJP veterans on the journey of the West: five reason Why PM Modi's rally venue changed in Meerut
रैली स्थल - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ में 28 मार्च को हाईवे स्थित सिवाया टोल प्लाजा के पास पहली चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। क्षेत्रीय नेतृत्व ने इस रैली में मुजफ्फरनगर और मेरठ लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली सभी 10 विधानसभाओं के साथ बागपत लोकसभा सीट की सिवालखास और बिजनौर सीट की हस्तिनापुर विधानसभा से करीब 3.50 लाख कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य दिया है। 

भाजपा के क्षेत्रीय नेतृत्व ने पहले माधवकुंज और बाद में जागृति विहार स्थित राष्ट्रोदय स्थल पर रैली करना प्रस्तावित किया था। दरअसल इस स्थान पर ही पिछले चुनाव में नरेंद्र मोदी ने अपनी चुनावी रैली की शुरूआत की थी जिसके बाद उन्हें जीत हासिल हुई थी।
BJP veterans on the journey of the West: five reason Why PM Modi's rally venue changed in Meerut
रैली स्थल पर तैयारियों - फोटो : अमर उजाला
इस बार भी इसी मैदान में रैली करने की बात कही जा रही थी लेकिन शनिवार को अचानक मुजफ्फरनगर लोकसभा की भी संयुक्त रैली तय होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर सांसद डॉ. संजीव बालियान के दबाव में क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने रैली स्थल बदल दिया। 

इसके बाद रैली के लिए दौराला थाना क्षेत्र में सिवाया टोल प्लाजा के पास स्थित भगवती कालेज के पीछे खाली पड़ी जमीन को तय किया गया है। शनिवार को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री अजय, पश्चिमी क्षेत्र के प्रभारी विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा आदि नेताओं ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद इस जमीन को समतल करने के लिए जेसीबी मशीनें लगा दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP veterans on the journey of the West: five reason Why PM Modi's rally venue changed in Meerut
रैली स्थल पर होती तैयारियां

दो-दो लोकसभा सीटों को एकसाथ साधने का प्रयास
जी हां प्रधानमंत्री के रैलीस्थल को अचानक बदले जाने के पीछे सबसे बड़ी वजह है मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट। दरअसल पार्टी चाहती है कि पीएम की रैली की शरूआत को क्रांतिधरा की धरती से ही हो लेकिन इससे मुजफ्फरनगर की जनता का भी रुख भांप लिया जाए।

यही कारण है कि मेरठ और मुजफ्फरनगर के केंद्र में आने वाले सिवाया टोल प्लाजा के पास का स्थान चुना गया। यानी कहा जा सकता है कि एक ही दिन दो-दो लोकसभा सीटों की जनता को संबोधित कर भाजपा एक तीर से दो निशाने करना चाहती है। 
 

विज्ञापन
BJP veterans on the journey of the West: five reason Why PM Modi's rally venue changed in Meerut
रैली स्थल पर होती तैयारियां
जाम से निपटना होगी बड़ी चुनौती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में बड़ी चुनौती मोदीपुरम हाईवे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कारण लगने वाले जाम से निपटने की होगी। यहां साढ़े तीन मीटर चौड़ी सर्विस रोड से हजारों की संख्या में रोजाना यातायात निकालना बड़ी समस्या बनता है।

अब भाजपा ने इस क्षेत्र में रैली प्रस्तावित कर दी। ऐसे में मेरठ की तरफ से आने वाले कार्यकर्ताओं के अलावा पुलिस-प्रशासन के साथ ही पल्लवपुरम और आसपास के गांवों वालों के सामने भी समस्या होगी। सबसे ज्यादा समस्या पल्हैड़ा फ्लाईओवर पर रहेगी। फ्लाईओवर से दूसरा रास्ता भी बड़ा नहीं है, जिससे ट्रैफिक को आसानी से निकाला जा सके। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed