फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद शर्मनाक है यूपी की यह घटना, कार्रवाई से पहले अफसरों के सामने बड़ी चुनौती, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2019 07:56 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Mar 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
Misbehaved with girl student by several boys in Meerut, video viral and arrested of one accused
छात्रा से छेड़छाड़ करते मनचले - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मनचलों के खौफनाक इरादे अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनते नजर आ रहे हैं। एक ताजा मामला प्रकाश में आया है, जिसे देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। वैसे तो बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा बड़े- बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन क्या ये दावे सच होते हैं। इसका अंदाजा आप इसी खबर से लगा सकते हैं। इससे शर्कनाक घटना और क्या हो सकती है। आगे पढ़िए:-

Misbehaved with girl student by several boys in Meerut, video viral and arrested of one accused
छात्रा से जबरदस्ती करता आरोपी

सवाल बनता है कि अगर पुलिस के होते हुए शहर में ऐसी घटनाएं हो रही है तो फिर पुलिस क्या कर रही है? दिल दहला देने वाली इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। छेड़खानी करने वाले मनचलों की हिम्मत इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि वह सारी हदें पार कर रहे हैं।

Misbehaved with girl student by several boys in Meerut, video viral and arrested of one accused
छात्रा के पीछे भागता युवक - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि स्कूल में परीक्षा देने जा रही बच्ची से मनचलों ने खुलेआम गुंडागर्दी की। बेखौफ मनचलों ने स्कूल परिसर में छात्रा को घेरकर छेड़छाड़ और बदसलूकी करते हुए उसे डराया-धमकाया। युवकों ने अगवा करने का भी प्रयास किया। रूह कंपा देने वाली इस वारदात का बदमाशों के साथियों में से एक ने वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Misbehaved with girl student by several boys in Meerut, video viral and arrested of one accused
छात्रा ने मुश्किल से शोहदों से अपनी जान बचाई

एक आरोपी की हुई गिरफ्तारी
किठौर में कन्या पाठशाला की छात्रा से गुंडागर्दी के मामले में पुलिस का रवैया बेहद शर्मनाक था। पांच दिन से खाकी खामोश थी, ताकि लीपापोती कर मामला रफादफा हो जाए। इन वहशी युवकों की इस घिनौनी करतूत का वीडियो वायरल होने पर पुलिस की नींद टूटी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन आरोपियों पर मजबूत कार्रवाई करना उनके सामने चुनौती बन गया। पुलिस का दावा कि पीड़ित छात्रा ने कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं कराना चाहती। 

एसएसपी नितिन तिवारी के मुताबिक, छात्रा से छेड़खानी और बदसलूकी के वीडियो की जानकारी शुक्रवार को शाम चार बजे पता चली। जिसके बाद एसपी देहात अविनाश पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। देर रात में पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव उर्फ गोल्डी पुत्र यशपाल निवासी किठौर को गिरफ्तार किया है। दो अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया है, जोकि दूसरे समुदाय से जुडे़ हैं। जिनसे अभी पूछताछ चल रही है। वहीं, किठौर पुलिस ने छात्रा से छेड़खानी की जानकारी पांच दिन पहले होने की बात कहीं है।

विज्ञापन
Misbehaved with girl student by several boys in Meerut, video viral and arrested of one accused
वायरल वीडियो में दिखे तीन आरोपियों के चेहरे

छात्रा ने ऐसे बचाई जान
बेहद कम उम्र की छात्रा पूरी हिम्मत के साथ इन वहशी दरिंदों से जूझते हुए खुद को छुड़ा लेती है, लेकिन तब भी वे उसे पीछे से धमकाते हैं। छात्रा के निकल जाने के बाद वीडियो में जो सुनाई देता है, उससे इन मनचलों के खतरनाक और कुत्सित इरादों का पता चलता है। जिससे साफ जाहिर है कि मनचलों को किसी छात्रा के मान-सम्मान से कोई लेना-देना नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed