{"_id":"6a8ddea66b0583795405c491","slug":"meerut-sub-inspector-celebrates-birthday-with-aimim-leaders-at-zakir-colony-police-outpost-video-goes-viral-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: दरोगा ने पुलिस चौकी में एआईएमआईएम नेताओं के साथ मनाया जन्मदिन, वीडियो वायरल, जांच बैठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: दरोगा ने पुलिस चौकी में एआईएमआईएम नेताओं के साथ मनाया जन्मदिन, वीडियो वायरल, जांच बैठी
Wed, 26 Aug 2026 12:14 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:14 AM IST
सार
दरोगा अंकित शर्मा का एआईएमआईएम नेता अब्दुल के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पीछे गाना बज रहा है। केक काटा जा रहा है और दरोगा को माला पहनाई जा रही है। एसएसपी ने एसपी सिटी को जांच कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
चौकी में जन्मदिन मनाते दरोगा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जाकिर कॉलोनी चौकी पर तैनात दरोगा अंकित शर्मा ने एआईएमआईएम नेताओं के साथ बावर्दी जन्मदिन मनाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने सीओ कोतवाली संग्राम सिंह से रिपोर्ट मांगी है। जिस एआईएमआईएम नेता अब्दुल के साथ वीडियो वायरल हुआ है, उसके खिलाफ एक मुकदमा हमले का दर्ज है।
विज्ञापन
फेसबुक, इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में दरोगा को एआईएमआईएम नेता मालाएं पहना रहे हैं। इसके बाद वह केक काटते हैं। सभी उन्हें केक खिला रहे हैं। वीडियो में म्यूजिक बज रहा है। जाकिर कॉलोनी चौकी में बावर्दी दरोगा के जन्मदिन मनाने व केक काटने का वीडियो वायरल होते ही इसकी शिकायत अधिकारियों तक पहुंची। व्हाट्सएप पर भी इस वीडियो को वायरल किया जा रहा है।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी से जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा। जिसके बाद एसपी सिटी से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जांच रिपोर्ट सीओ कोतवाली से मांगी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी से जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा। जिसके बाद एसपी सिटी से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जांच रिपोर्ट सीओ कोतवाली से मांगी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन