फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP to Conduct Public Outreach Campaign in Wards on Foundation Day

Meerut News: स्थापना दिवस पर वार्डों में चलेगा भाजपा का जनसंपर्क अभियान

Sun, 05 Apr 2026 03:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
BJP to Conduct Public Outreach Campaign in Wards on Foundation Day
मेरठ। सूरजकुंड स्थित महापौर कैंप कार्यालय में शनिवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने सभी पार्षदों की बैठक ली। बैठक में भाजपा के छह अप्रैल के स्थापना दिवस पर होने वाले विशेष संपर्क अभियान तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय से प्रेरित संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। सात से 12 अप्रैल तक महानगर के सभी वार्डों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से सभी पार्षद अपने-अपने वार्डों में जाकर आम जनता, वरिष्ठ नागरिकों, विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क करेंगे। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने इस अभियान के लिए महापौर हरिकांत अहलूवालिया को संयोजक और महानगर उपाध्यक्ष वीनस शर्मा को अभियान समन्वयक नियुक्त किया। अभियान के दौरान पार्षद एवं कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। इस अवसर पर महामंत्री विनय पाराशर, नरेंद्र उपाध्याय, रवीश अग्रवाल, पंकज कतीरा, पार्षद सतपाल मास्टर, मीनल गौतम, सुमित शर्मा, अनुज वशिष्ठ, दिग्विजय सिंह, ममता त्यागी गुल्लू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed