फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP state president Swatantra Dev Singh was discharged from the hospital and left for Lucknow

अस्पताल से छुट्टी मिलने पर लखनऊ के लिए रवाना हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, हादसे में कट गई थी अंगुली

Tue, 13 Aug 2019 12:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Aug 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
BJP state president Swatantra Dev Singh was discharged from the hospital and left for Lucknow
लखनऊ के लिए रवाना हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। मुजफ्फरनगर में सोमवार को यानी कल स्वागत समारोह के दौरान वाहन से नीचे उतरते समय प्रदेश अध्यक्ष घायल हो गए थे। उनकी दाएं हाथ की अंगुली कट गई थी। इसके बाद उन्हें वर्धमान अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर ने उनका ऑपरेशन किया।

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को एआरटीओ कार्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण करना था। जिले की सीमा में प्रवेश के दौरान स्वतंत्र देव सिंह का जगह-जगह स्वागत हो रहा था। सैकड़ों कारों का काफिला उनके साथ था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान खुले डीसीएम में सवार थे। उनके साथ भाजपा के विधायक और पदाधिकारी भी मौजूद थे। डीसीएम बार-बार जाम में फंस रहा था।

विज्ञापन

इसके बाद मंत्री ने भाजपा नेताओं से उन्हें कार में बैठाने के लिए कहा। शहर के सरकुलर रोड पर शाकुंतलम कॉलोनी के सामने वे डीसीएम से उतरकर कार में बैठने जा रहे थे। इसी समय उनकी अंगुली डीसीएम के तार में फंस कर कट गई। उनके घायल होने पर उन्हें कार से महावीर चौक स्थित वर्धमान अस्पताल में लाया गया। हॉस्पिटल में डॉ. मुकेश जैन ने उनकी सर्जरी की। 

उधर, सूचना मिलने के बाद डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव भी अस्पताल पहुंचे थे। वहीं मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर और शामली के भाजपा नेता बड़ी संख्या में प्रदेश अध्यक्ष का हाल जानने पहुंचे थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed