{"_id":"5d3824f68ebc3e6cc17cb01b","slug":"bjp-state-president-swatantr-dev-singh-done-jalabhishek-at-pura-mahadev-temple-in-bagpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बागपत के पुरा महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बागपत के पुरा महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक
Wed, 24 Jul 2019 02:59 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं परिवजन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को यूपी के बागपत जनपद पहुंचे। उनका कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। वह बागपत के पुरा महादेव मंदिर पहुंचे और शिव की आराधना कर शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता इस समय चल रहा है। प्रशिक्षण वर्ष चल रहा है जिसमें कार्य पद्धति, सरकार की विकास योजनाओं की चर्चा होती है। अमित शाह के नेतृत्व में पिछले वर्ष जहां ग्यारह करोड़ लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी लेकिन इस बार लक्ष्य कम दिया गया है। इसी सब मामले में यहां आना हुआ। सावन का महीना है तो प्रभु की शरण आकर उनका जलाभिषे भी किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब से राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। तब से राज्य में कांवड़ियों पर पहली बार फूलों की वर्षा की गई। ऐसा पहली बार हुआ है जब कांवड़ मार्ग पर किसी तरह की मीट व शराब की दुकाने बंद हुई हैं। मैं यहां आज प्रभु को धन्यवाद देने आया हूं। कि यहां आज सबका साथ सबका विकास के साथ यूपी में केंद्र में जो सरकार बनी उसे और शक्ति दो ताकि और ज्यादा मजबूती से काम किया जा सके।
विज्ञापन