फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP State President and Deputy Chief Minister will gives election mantra to mayor and councilors in Meerut

मरठ: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले- विधानसभा चुनावों में ही पता लग जाएगा इंडिया का अस्तित्व

Thu, 28 Sep 2023 09:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Sep 2023 09:39 AM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज और कल मेरठ के कार्यकर्ताओं और मेयय व पार्षदों में जोश भर चुनावी मंत्र देंगे। वह कंकरखेड़ा में महापौर-पार्षद प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे। इस क्रम में आज भूपेंद्र चौधरी मेरठ पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
BJP State President and Deputy Chief Minister will gives election mantra to mayor and councilors in Meerut
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज और कल यानी 29 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार जिलों के मेयर-पार्षदों को 2024 के चुनाव का टास्क देंगे। जनता से बेहतर संवाद और हर घर तक भाजपा की योजनाएं पहुंचाने का भी जिम्मा दिया जाएगा। दो दिवसीय महापौर-पार्षद प्रशिक्षण वर्ग में मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद और मुरादाबाद के मेयर और चार जिलों के 182 पार्षद शामिल होंगे। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष आज दोपहर आयोजन स्थल पहुंचे। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनावों में ही पता लग जाएगा इंडिया का अस्तित्व 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने चार जिलों के मेयर और 182 पार्षदों को वे 2024 के लोकसभा चुनाव की ट्रेनिंग दे रहे हैं। इस दौरान भूपेंद्र चौधरी ने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि अभी तो लोकसभा चुनाव दूर है, इससे पहले विधानसभा चुनाव में ही इंडिया का अस्तित्व पता चल जाएगा। अभी देखते जाइए, कौन कौन रहता है।  प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछली बार हमने उत्तर प्रदेश में 66 लोकसभा सीटें जीती थीं, आज इस बार हम हारी हुई 14 सीटों पर भी जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन


भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा पर जनता को विश्वास है, हम जनता के बीच जाकर कार्य करते हैं।  सनातन संस्कृति पर टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि सारे घटक दलों को इसको लेकर देखना चाहिए। सनातन संस्कृति के बारे में टिप्पणी, हमारे देवी देवताओं के बारे में टिप्पणी, धार्मिक ग्रंथो के बारे में टिप्पणी, यह सब दोहरा चरित्र है। लोग सब जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सहयोगी दलों को सीटों दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में हमारा केंद्रीय नेतृत्व ही फैसला लेता है, लोकसभा चुनाव में किस दल को कितनी भागीदारी दी जाएगी, इसका निर्णय भी केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा। 

BJP State President and Deputy Chief Minister will gives election mantra to mayor and councilors in Meerut
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
प्रशिक्षण वर्ग के जरिए भाजपा का पूरा फोकस 2024 के लोकसभा चुनाव पर है। किस तरह से जनता की समस्याओं का हल कराएं। जनता से सीधे संवाद पर जोर दिया जा रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। किस तरह से हर गली-मोहल्ले में छोटी से छोटी समस्याओं का ध्यान रखें, ये सारे मंत्र पार्षदों को दिए जाएंगे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया और समापन सत्र में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल भी रहेंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार के मंत्री व संगठन के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की मंशा है कि हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता प्रशिक्षित हो, इस प्रशिक्षण वर्ग से महापौर व पार्षद प्रशिक्षित होकर अपने वार्डों को सही ढंग से विकसित करेंगे।  प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी पहले ही मेरठ पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed