फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP should rise above anti-farmer mindset farmers trailer still rest says V.M. Singh

भाजपा को किसान विरोधी मानसिकता से ऊपर उठना होगा, सीमा पर अन्नदाता का ट्रेलर बाकी: वीएम सिंह 

Wed, 03 Oct 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 03 Oct 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
BJP should rise above anti-farmer mindset farmers trailer still rest says V.M. Singh
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
किसान नेता सरदार वीएम सिंह ने किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर किसानों पर कराया गया लाठीचार्ज सरकार को भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ये तो अभी टीजर था किसानों का ट्रेलर तो अभी बाकी है। आगे जानें क्या बोले वीएम सिंह -
विज्ञापन

BJP should rise above anti-farmer mindset farmers trailer still rest says V.M. Singh
भाकियू किसान यात्रा - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि किसान शांतिपूर्वक आंदोलन करते हुए दिल्ली जा रहे थे। लेकिन किसान विरोधी सरकार ने इनके दिल्ली में प्रवेश पर पहले ही रोक लगा दी। आंदोलन को कुचलने की मंशा से भारी पुलिस फोर्स बार्डर पर लगा दी गई थी। किसानों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज, वाटर कैनन का प्रयोग और अश्रुगैस छोड़ना बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। सिंह ने कहा कि उनका संगठन भी अधिकतर वहीं मांग उठा रहा है जो भाकियू की थी।

उनके संगठन की तरफ से फसल खरीद गारंटी और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करने का प्राइवेट बिल लाया गया है। लेकिन यह सरकार किसान विरोधी है। इससे पहले भाजपा की मध्यप्रदेश सरकार ने मंदसौर में किसानों को गोली चलवाकर मरवाया और अब दिल्ली जाते समय किसानों को लाठीचार्ज कराकर घायल करा दिया।

सिंह ने कहा कि भाजपा नेता क्रांति यात्रा को कांग्रेस प्रायोजित बता रही है। जबकि भाकियू के एक नेता को भाजपा ने किसान समृद्धि आयोग में मेंबर बना रखा है। जो भी किसान संगठन हक मांगने के लिए आंदोलन करेगा तो क्या वह कांग्रेस प्रायोजित होगा? सिंह ने कहा भाजपा को अपनी किसान विरोधी मानसिकता से ऊपर उठना होगा। कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों और दमनकारी मानसिकता से किसान और ज्यादा मजबूत होंगे। उनका संगठन भी 28 से 30 नवंबर तक दिल्ली में आंदोलन करने जा रहा है। बार्डर पर किसानों का ट्रेलर बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed