{"_id":"6ae4265fcb5250618007e140","slug":"madhya-pradesh-shivraj-singh-chouhan-s-mother-kashibai-dies-last-rites-today-in-jait-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, लंबे समय से थीं बीमार; आज जैत में अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, लंबे समय से थीं बीमार; आज जैत में अंतिम संस्कार
Fri, 30 Oct 2026 10:45 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:45 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का शुक्रवार सुबह भोपाल एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। लंबे समय से बीमार काशीबाई का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे सीहोर जिले के जैत गांव में किया जाएगा।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान की मां का निधन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का शुक्रवार सुबह भोपाल स्थित एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक है। स्वर्गीय काशीबाई का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भोपाल के 9-बी, साकेत नगर स्थित निवास पर रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह ग्राम जैत, जिला सीहोर ले जाया जाएगा। दोपहर 3 बजे जैत में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज, तीन संदिग्ध हिरासत में
शिवराज के पिता ने किया था दूसरा विवाह
शिवराज सिंह चौहान की जैविक मां का नाम स्वर्गीय सुंदरबाई चौहान था। उनका निधन शिवराज के बचपन में ही हो गया था। इसके बाद उनके पिता प्रेम सिंह चौहान ने दूसरा विवाह किया था। काशीबाई उनकी दूसरी मां थीं। जानकारी के अनुसार, काशीबाई से एक पुत्र वरुण का जन्म हुआ था। वहीं सुंदरबाई से शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह, रोहित सिंह और बेटी शशि हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी में जनगणना 2027 की तैयारी: जनवरी से मार्च तक तबादलों पर रोक की तैयारी, ओबीसी की अलग से गणना नहीं होगी