चालान होने पर भड़के भाजपाई, महिला कांस्टेबलों को दी सही से ड्यूटी करने की नसीहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ शहर में एक भाजपा नेता उस समय भड़क गए, जब ट्रैफिक में तैनात महिला कांस्टेबलों ने सड़क पर खड़ी भाजपा नेता की कार का चालान काटकर उस पर चस्पा दिया। इस बीच कार मालिक ने फोन करके भाजपा नेताओं को बुला लिया। हंगामे के बाद ट्रैफिक विभाग के अफसर भी पहुंच गए। उलटे भाजपा नेताओं ने महिला कांस्टेबलों को सही से ड्यूटी करने की नसीहत दे दी।
शहर में जाम की समस्या को लेकर ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। सड़क पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों के फोटो चालान भी किए जा रहे हैं। रोजाना 10-15 कारों को क्रेन से पुलिस लाइन भेजा जा रहा है। शनिवार शाम आरजी कॉलेज के पास एक वैगनआर कार नो पार्किंग जोन में खड़ी थी। जिसके बाद ट्रैफिक एंजिल पर तैनात दोनों महिला कांस्टेबलों ने फोटो खींचकर कार का चालान काट दिया। उसके बाद कार पर ही चालान चस्पा दिया गया। इस दौरान कार मालिक भाजपा नेता नीरज भी पहुंच गए।
भाजपा नेता नीरज की सूचना पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग समर्थकों के साथ पहुंच गए। महिला कांस्टेबलों ने कहा कि कार सड़क पर कार खड़ी होने से जाम की स्थिति बन रही थी। नियम के तहत कार्रवाई की गई है। इस पर भाजपा नेता भड़क गए और हंगामा कर महिला कांस्टेबलों को घेर लिया। टीआई सुनील कुमार और टीएसआई भी मौके पर पहुंच गए। करीब आधा घंटे हंगामे के दौरान भाजपा नेता महिला पुलिस की ही गलती बताते रहे।
पढ़ें : सीएम योगी से मिले बालियान, कहा- दंगे के फर्जी मुकदमे वापस कराएं
महिला कांस्टेबलों की कोई गलती नहीं
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई का कहना है कि कार अवैध तरीके से नो पार्किंग में खड़ी थी। फोटो चालान चस्पा करने में कोई अभद्रता या अवैध वसूली का आरोप नहीं लगता। ट्रैफिक पुलिस जनहित में काम कर रही है। कार भाजपा नेता की हो या फिर व्यापारी की, पुलिस कार्रवाई कर रही है। ट्रैफिक पुलिस को निर्देश हैं कि नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस का मनोबल नहीं टूटने दिया जाएगा। मैं खुद बीच सड़क पर अवैध तरीके से खड़ी कारों को क्रेन से उठवाकर पुलिस लाइन भिजवा रहा हूं।
हम खुद सहयोग करते हैं
भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने बताया कि मैंने मौके पर पहुंचकर महिला कांस्टेबलों को भी समझाया। कार मालिक को भी फटकार लगाई। कुछ परिस्थिति ऐसी हुई होगी, जो कार सड़क किनारे खड़ी की होगी। अन्य कार हटने से एक कार बीच में ही खड़ी रह जाती है। हम खुद पुलिस का सहयोग करते हैं। बाद में मामला निपटा लिया गया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/