फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP roars at booth conference

Meerut News: बूथ सम्मेलन में भाजपा की हुंकार

Wed, 22 Jul 2026 06:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
BJP roars at booth conference
भाजपा के बूथ सम्मेलन में उपस्थित बूथ अध्यक्ष आदि। (मवाना)
- चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित बूथ सम्मेलन में भाजपा के विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने आगामी चुनावों की रणनीतियों और सांगठनिक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण रीढ़ बताया।
उत्सव मंडप में आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने कहा कि बूथ किसी भी राजनीतिक दल के युद्ध की सबसे अंतिम और महत्वपूर्ण इकाई होता है। उन्होंने लोकतंत्र में चुनाव के महत्व पर जोर देते हुए इसे रक्तहीन युद्ध की संज्ञा दी। यदुवंश ने कहा कि प्राचीन काल में सत्ता का हस्तांतरण तलवारों और खून-खराबे के दम पर होता था, लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था ने बिना एक बूंद खून बहाए वोट के माध्यम से परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया है।
विज्ञापन

राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि हस्तिनापुर के कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं, जिनके दम पर भाजपा ने लगातार जीत का परचम लहराया है। उन्होंने याद दिलाया कि 2014 से लेकर अब तक क्षेत्र में भाजपा कभी पराजित नहीं हुई है और 2022 के चुनावों में जिले की अन्य सीटें प्रभावित होने के बावजूद कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की बदौलत हस्तिनापुर में जीत दर्ज की गई। क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि ने बूथ अध्यक्षों से तैयारियों और कार्यक्रम आदि के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश प्रधान, संजय शर्मा, विपिन सुधा वाल्मीकि, सोनू त्यागी, रामगोपाल त्यागी, नरेशबाला, नीरज गोयल, योगेंद्र जाटव, सौरभ शर्मा, दीपक बजाज, हरिओम शर्मा, राजेश अग्रवाल आदि सहित मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष व महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा के बूथ सम्मेलन में उपस्थित बूथ अध्यक्ष आदि। (मवाना)

भाजपा के बूथ सम्मेलन में उपस्थित बूथ अध्यक्ष आदि। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed