फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP More than ten contenders filled nomination for the post of bjp district president in Meerut

मेरठ: भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 10 से ज्यादा दावेदार

Wed, 20 Nov 2019 02:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Nov 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
BJP More than ten contenders filled nomination  for the post of bjp district president in Meerut
चुनाव प्रदेश मंत्री कौशलेंद्र पटेल के निर्देशन में हो रहा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा संगठन चुनाव के तहत जिला और महानगर अध्यक्षों के चयन के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मेरठ में जिले के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी न होने से चुनाव अटक गया है, लेकिन महानगर अध्यक्ष का चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन शुरू हुए। इसमें 15 मंडल अध्यक्ष और 15 जिला प्रतिनिधि मतदाता होंगे। ऐसे में महानगर अध्यक्ष पद के दावेदारों की जोड़ तोड़ तेज हो गई है। 
विज्ञापन

 
बीजेपी महानगर अध्यक्ष पद के लिए 10 नामांकन आए। यह चुनाव प्रदेश मंत्री कौशलेंद्र पटेल के निर्देशन में हो रहा है। महानगर अध्यक्ष पद के लिए विनय गुप्ता, मुकेश सिंघल, अजय गुप्ता, विवेक रस्तोगी, महेश बाली, सरदार दलजीत सिंह, प्रवीण अग्रवाल, राकेश शर्मा, कमलदत्त शर्मा, राहुल गुप्ता ने नामांकन किया।
विज्ञापन


हालांकि इन सबके बीच सभी यह मानकर चल रहे हैं कि चुनाव से पूर्व ही महानगर अध्यक्ष पद पर नाम तय हो चुका है, सिर्फ नामांकन की औपचारिकता ही है। हालांकि कुछ ही घंटे में नामांकन पत्रों की जांच होगी और नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। इसके बाद जरूरी हुआ तो चुनाव प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में जिला और महानगर अध्यक्ष पद बहुत अहम होता है। यही कारण है कि इसके लिए पूरी जोर आजमाइश होती है। पिछले चुनाव में करुणेश नंदन गर्ग को महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया था, लेकिन बीच कार्यकाल में ही उन्हें हटाकर मुकेश सिंघल को महानगर अध्यक्ष बना दिया गया।

संगठन चुनाव का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के कारण अब नए सिरे से संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। महानगर अध्यक्ष पद के लिए वैश्य बिरादरी से ही अध्यक्ष चुने जाने की चर्चा है, लेकिन पंजाबी या अनुसूचित जाति पर भी दांव खेला जा सकता है।

इसके चलते वैश्य बिरादरी से मुकेश सिंघल, जयकरण गुप्ता, विवेक रस्तोगी, करुणेश नंदन गर्ग, डॉ. वकुल रस्तोगी, संजीव गुप्ता और अजय गुप्ता नटराज, पंजाबी बिरादरी से हरिकांत अहलूवालिया, ब्राह्मण बिरादरी से वर्तमान महामंत्री कमल दत्त शर्मा, संजय त्रिपाठी और अनुसूचित जाति से पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी के नाम चर्चा में है। 

दोबारा चुने जा सकते हैं सिंघल 
वर्तमान महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल को संघ परिवार का करीबी माना जाता है। इस बार भी वह संघ के हस्तक्षेप से महानगर अध्यक्ष बने थे। उन्हें अध्यक्ष पद पर एक साल ही हुआ है, उनके दोबारा अध्यक्ष बनने की ज्यादा संभावनाएं भाजपाई जता रहे हैं। 

चल रही लामबंदी 
महानगर अध्यक्ष पद को लेकर बड़े नेताओं में खेमाबंदी चल रही है। मंडल अध्यक्षों को लेकर भी यह खेमाबंदी हावी नजर आई। महानगर अध्यक्ष पद को लेकर सांसद खेमा अलग है तो कैंट विधायक और दक्षिण विधायक की खेमाबंदी अलग चल रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी इन सबसे अलग हैं। हर दावेदार अपने आकाओं के जरिये महानगर अध्यक्ष पद को पाने की होड़ में लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed