{"_id":"5ea42f3e250c17191837a815","slug":"bjp-mla-vikram-saini-says-that-corona-disease-is-spreading-from-jamaatis","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक विक्रम सैनी बोले- जमाती अपने आप को छुपाकर फैला रहे बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक विक्रम सैनी बोले- जमाती अपने आप को छुपाकर फैला रहे बीमारी
Sat, 25 Apr 2020 06:08 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 25 Apr 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक विक्रम सैनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी से लड़ने के लिए प्रशासन दिनरात भागदौड़ करने में लगा है। उन्होंने अपने गांव कवाल में मस्जिद में ठहरे दिल्ली के दो जमातियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर कहा कि ये जमाती अपने आपको छुपाकर बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। ये रोग फैला रहे हैं। विधायक ने ग्रामीणों को हरसंभव मदद देने और कोरोना महामारी से बचने के लिए अपने घरों के अंदर ही रहने की अपील की।
विज्ञापन
गांव कवाल में स्थित अपने आवास पर शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि उनके गांव में जमातियों को 14 दिन के लिए एक मस्जिद में रखा गया था। उनके बाहर निकलने पर प्रतिबंध था, मस्जिद में ही खाने पीने की व्यवस्था की गई थी। मस्जिद के बाहर दो पुलिसकर्मी ड्यूटी देते थे। फिलहाल गांव में सामान्य स्थिति है। गांव में डर तो है ही लेकिन सावधानियां और ज्यादा बरती जाएंगी। ग्राम प्रधान द्वारा भी कई बार गली व मोहल्लों में दवाइयों का छिड़काव कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विधायक ने अपने गांव कवाल व विधानसभा क्षेत्र खतौली के लोगों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानियां बरतें, अपने घरों के अंदर ही रहें। बिना मास्क लगाए घर से बाहर कतई न निकलें। प्रशासन भी आपकी जान की सुरक्षा को लेकर दिन रात लगा हुआ है। क्षेत्र के लोग लॉकडाउन का पालन करें और प्रशासन को सहयोग करें।
विज्ञापन
जानसठ में महिला जमातियों का स्थान बदला
प्रशासन ने देहरादून की जमातियों में शामिल पांच महिलाओं को जिस मकान में क्वारंटीन किया था। अब वहां से उन्हें दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। प्रशासन ने पहले जिस मकान में इनको रखा था वहां उस मकान मालिक ने उनसे परेशानी होनी की शिकायत की थी। जिसके बाद अब इन महिलाओं को मुस्लिम बहुल क्षेत्र में क्वारंटीन कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: संकट के सिपाही: चार माह का बेटा, खुद बीमार मगर हिम्मत बेशुमार, कोरोना के खिलाफ जंग में फर्ज निभा रहीं पूनम
बता दें कि लॉकडाउन लगने से पहले देहरादून से दस जमाती कस्बे की मस्जिद में आकर ठहरे थे। इन जमातियों में पांच महिला जमाती भी थीं। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से निकले कई जमाती कोरोना संक्रमित मिलें, तो शासन व प्रशासन में हड़कंप मच गया था। शासन के निर्देश पर प्रशासन ने जमातियों की तलाश शुरू कर दी थी। कस्बे की मस्जिद में ठहरे देहरादून के जमातियों में से पांच को पुलिस प्रशासन ने मस्जिद में और पांच महिला जमातियों को एक मकान में क्वारंटीन किया था। ये जमाती उसी दिन से क्वारंटीन हैं। प्रशासन ने अब महिला जमातियों का स्थान बदला है। अन्यत्र स्थान पर इन महिला जमातियों को क्वारंटीन किया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/