फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Constable Punam, Mother of four month old son is doing her duty and sick herself even she

संकट के सिपाही: चार माह का बेटा, खुद बीमार मगर हिम्मत बेशुमार, कोरोना के खिलाफ जंग में फर्ज निभा रहीं पूनम

Sat, 25 Apr 2020 03:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Apr 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Constable Punam, Mother of four month old son is doing her duty and sick herself even she
महिला कांस्टेबल पूनम - फोटो : amar ujala
मुज़फ्फरनगर के भोपा थाने में तैनात महिला कांस्टेबल पूनम जिला रामपुर के गांव लालू नगला की रहने वाली हैं। पूनम के पति प्रमोद सावन भी यूपी पुलिस डायल 112 में तैनात हैं। 
विज्ञापन


पूनम की हिम्मत की बात करें तो हर व्यक्ति उनकी तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। पूनम थाने से प्रसूति अवकाश पर गई थीं। पूनम के पास चार माह का बेटा है। बेटे के जन्म के समय पूनम की हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद डॉक्टर्स को उसका ऑपरेशन करना पड़ा था। 
विज्ञापन


वह 15 मार्च को चाइल्ड केयर अवकाश के लिए भोपा पहुंची लेकिन इसी बीच कोरोना वायरस के रूप में देश पर एक बड़ा संकट आया, जिसमें महिला कांस्टेबल पूनम अवकाश भूलकर अपने पति प्रमोद सावन के साथ कोराेना वायरस से छिड़ी जंग में कूद पड़ीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनम चार माह के बच्चे और खुद अस्वस्थ शरीर के बावजूद अपने फर्ज को निभा रही हैं। पूनम ने बताया कि उनका पति और वह खुद सुबह अपनी ड्यूटी पर निकल जाते हैं। अपने बच्चे की देखभाल के लिए पूनम ने अपनी सासू मां रामसुमनी देवी को बुला रखा है। 


पूनम को उम्मीद है कि जैसे ही वह कोरोना की जंग को जीत लेंगे, उसे अवकाश प्रदान किया जाएगा। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने भी महिला कांस्टेबल पूनम की तारीफ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed