BJP विधायक बोले- विकास कार्यों के धन से खरीदें गोला-बारूद, फिर मिटाएं पाक का नामोनिशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के जीआईसी में हुई भाजपा की रैली में खतौली विधायक विक्रम सैनी ने अपने अंदाज में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्य तो होते रहेंगे, पहले दुश्मन का खात्मा जरूरी है। विकास कार्य के लिए जो धन है, उसे बम, बारूद और तोप-टैंक खरीदने चाहिए, ताकि दुश्मन का इलाज हो सके।
भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश की जनता पाकिस्तान का नामोनिशान मिटाना चाहती है। मन ऐसा करता है कि पाक में परमाणु बम फोड़ दूं। पीएम मोदी से बात करने का मौका मिला तो कहूंगा कि लड़ाकू विमान हमें दे दो, हम शरीर पर बम बांधकर पाक में जाने को तैयार है। विधायकों को चाहिए कि वो अपनी विधायक निधि को बम, गोला-बारूद खरीदने के लिए दे दे।
उन्होंने कहा कि आतंकी और उन्हें पनाह देने वालों को पकड़ते ही गोली मार देनी चाहिए। डेढ़ माह पहले मैंने कहा था कि देश के गद्दारों और आतंकियों के पीछे बम बांध कर उन्हें फोड़ दे, आज पूरा देश इसी बात को कह रहा है।
सरकार को इस ओर तुरंत कड़ा कदम उठाना चाहिए। सैनी ने कहा कि देश हित में जो भी करना पड़े, तो तुरंत कर देना चाहिए। जाति धर्म से पहले देश हित है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/