{"_id":"5c4f3845bdec225fe96d6670","slug":"bjp-mla-vikram-saini-s-controversial-statement-he-advised-people-to-go-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP विधायक विक्रम सैनी के बिगड़े बोल- जिन्हें डर लगता है, वो चले जाएं विदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP विधायक विक्रम सैनी के बिगड़े बोल- जिन्हें डर लगता है, वो चले जाएं विदेश
Mon, 28 Jan 2019 10:44 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी विधायक विक्रम सैनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि जिन्हें यहां डर लगता है, वह विदेश जा सकते हैं। अब पासपोर्ट बनवाने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी, जिले में ही ऑफिस खुल गया है। यह मामला यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद का है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक विक्रम सैनी अपने विवादित बोल से एक बार फिर चर्चाओं में हैं। शिवचौक स्थित डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर मीडिया ने खतौली विधायक विक्रम सैनी से कुछ सवाल किए तो वह अपनी भाषा में आ गए। विधायक ने कहा कि कुछ लोगों की मानसिकता गंदी है। इस देश में रहकर भी यहीं की बुराई करते हैं। कोई कहता है उन्हें यहां डर लगता है और कोई कहता है उनका यहां दम घुट रहा है। हमारी सरकार ने ऐसे लोगों के लिए भी अच्छी सुविधा कर दी है। इन्हें भी पासपोर्ट बनवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिनको डर लगता है और दम घुट रहा है, वे देश छोड़ दें। जहां उन्हें डर न लगे और दम न घुटे उस देश में रह सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह अपना पासपोर्ट भी बनवा लें, तो उन्होंने कहा कि वह तो पूरी तरह देशभक्त हैं। अपने देश को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। अपना देश बहुत बड़ा है, यहीं घूम सकते हैं।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/