फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP MLA Vikram Saini appeared in court in riots case

दंगे के मामले में कोर्ट में पेश हुए भाजपा विधायक विक्रम सैनी

Sat, 11 Jan 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Vikram Saini appeared in court in riots case
दंगे के मामले में कोर्ट में पेश हुए भाजपा विधायक विक्रम सैनी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। छह साल पूर्व गांव कवाल में ममेरे भाइयों सचिन-गौरव की हत्या के बाद हुई आगजनी, तोड़फोड़ की घटना में नामजद खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी शुक्रवार को इस मामले में अदालत में पेश हुए। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 6 फरवरी की तारीख लगाई है। इस दौरान विधायक ने कहा कि सपा सरकार ने उन पर यह झूठा मामला दर्ज कराया था, जबकि वो घटना के समय कवाल गांव में मौजूद भी नहीं थे।

जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल में 27 अगस्त 2013 को बहुचर्चित कवाल कांड हुआ था। गांव मलिकपुरा के ममेरे भाइयों सचिन और गौरव के अलावा कवाल गांव के शाहनवाज की भी हत्या हुई थी। घटना के अगले रोज 28 अगस्त को सचिन-गौरव के अंतिम संस्कार से होकर मलिकपुरा से लौट रही भीड़ ने कवाल गांव में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। तब प्रदेश में सपा की सरकार थी। जानसठ पुलिस ने कवाल निवासी विक्रम सैनी सहित करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ आगजनी, तोड़फोड़ आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसी मुकदमे के आधार पर विक्रम सैनी को रासुका में निरुद्ध किया गया था। आरएसएस नेताओं के प्रयास से 18 माह बाद वो जेल से बाहर आए। इसके बाद भाजपा से टिकट मिलने पर 2017 में वो खतौली से विधायक चुने गए। तभी से यह मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। अब इस मुकदमे की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश (कोर्ट संख्या 4) की अदालत में हो रही है। शुक्रवार को तारीख पर विधायक विक्रम सैनी अन्य आरोपियों के साथ कोर्ट में पेश हुए। अदालत ने सुनवाई स्थगित करते हुए आगामी 6 फरवरी की तारीख लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed