{"_id":"5bcf0565bdec22694623cef1","slug":"bjp-mla-threatens-to-kill-in-deoband-saharanpur-video-gone-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
Updated Tue, 23 Oct 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
ऑडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के देवबंद में भाजपा विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ। ऑडियो को लेकर स्थानीय पुलिस पूरी तरह अंजान है। जबकि खुफिया विभाग इस मामले में शासन को अपनी रिपोर्ट भेज चुका है।
विज्ञापन
रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया विधायक को जान से मारने की धमकी भरा ऑडियो चर्चा का विषय बना रहा। वायरल हुआ यह ऑडियो 42 सेकेंड का है। इसमें युवक अपना नाम बताते हुए विधायक कुंवर ब्रिजेश के प्रति अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है।
विज्ञापन
साथ ही रणखंडी गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। विधायक द्वारा बीते दिन रणखंडी गांव के 90 प्रतिशत लोगों के साथ होने वाले बयान पर ऑडियो में व्यक्ति कह रहा है कि अगर उनके साथ इतने लोग हैं तो वह गांव में आकर दिखाएं। ऑडियो वायरल होने के बाद खुफिया विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
धमकी देने वाला व्यक्ति पिछले काफी दिनों से विधायक और ग्रामीणों के बीच चल रहे विवाद से काफी खफा है और वह लगातार सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने के साथ ही ऑडियो वायरल कर रहा है। कहा जा रहा है कि उक्त व्यक्ति रणखंडी गांव का रहने वाला है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/