{"_id":"5f0ec37fd11da301ea7a7fed","slug":"bjp-mla-satyaveer-tyagi-found-corona-positive-in-meerut-earlier-his-cook-reported-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: कोरोना की जकड़ में आए भाजपा विधायक, पहले रसोइया की रिपोर्ट आई थी पाॅजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: कोरोना की जकड़ में आए भाजपा विधायक, पहले रसोइया की रिपोर्ट आई थी पाॅजिटिव
Wed, 15 Jul 2020 02:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 15 Jul 2020 02:21 PM IST
सार
- कोरोना संक्रमित एक्टिव केस 467 हैं। 78 लोगों की मौत हो चुकी है
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र से भाजपा विधायक की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद पार्टी के सदस्यों में खलबली मच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को विधायक के सैंपल जांच के लिए भेजे थे जिसके बाद बुधवार को आई रिपोर्ट में उन्हें कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले उनके यहां काम करने वाले रसोइया व उसके एक सहयोगी को भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। फिलहाल विधायक सत्यवीर त्यागी को कोविड अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं उनके परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन करा दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में आज मिले 46 कोरोना संक्रमित, 1594 पहुंचा आंकड़ा, दो की मौत, दरोगा-सिपाही भी संक्रमित
विज्ञापन
विधायक के कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद पार्टी सदस्यों में दहशत फैल गई है। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पार्टी के सदस्यों समेत कई नेताओं को ट्रेक किया जा रहा है।
इससे पहले मेरठ में मंगलवार को 2910 सैंपलों की जांच हुई जिनमें कोरोना 46 नए मरीज मिले। वहीं भाजपा विधायक की रिपोर्ट को मिलाकर देखें तो अब कोरोना मरीजों की संख्या 1594 हो गई है।
नए मरीजों सरधना की मुल्हेड़ा चौकी के प्रभारी, शोभित विश्वविद्यालय के क्वारंटीन सेंटर में तैनात सिपाही, कंकरखेड़ा में तैनात कांस्टेबल, बरेली मेडिकल कॉलेज का जेआर, एमएसडी दिल्ली का कर्मचारी और होमगार्ड शामिल हैं। इनके अलावा घरेलू महिलाएं, स्टूडेंट, प्रोपर्टी डीलर आदि शामिल हैं।
कोरोना संक्रमित एक्टिव केस 467 हैं। 78 लोगों की मौत हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल से पूरी तरह स्वस्थ होने पर दो मरीजों की छुट्टी की गई है।