फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP members misbehaved with the corporation team for removing illegal hoardings

Meerut News: अवैध होर्डिंग हटाने पर भाजपाइयों ने निगम की टीम से की अभद्रता

Wed, 02 Apr 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
BJP members misbehaved with the corporation team for removing illegal hoardings
मेरठ। महानगर में अवैध होर्डिंग की भरमार है। अनुबंध में 20 हजार वर्गमीटर में 361 यूनिपोल हैं और दो हजार से ज्यादा यूनिपोल लगाकर कमाई की जा रही है। वहीं, पार्षदों ने निगम अफसरों की मिलीभगत से अवैध होर्डिंग लगाने का आरोप लगाया है। इसके चलते मंगलवार को निगम की टीम ने अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया। साकेत एलआईसी के पास अवैध होर्डिंग हटाया तो निगम की टीम के साथ भाजपाइयों ने अभद्रता कर दी। निगम के संपत्ति अधिकारी भोलानाथ गौतम की तहरीर पर भाजपा कार्यकर्ता अमर शर्मा और राहुल कस्तला सहित 20-25 अज्ञात पर सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि संपत्ति अधिकारी के मुताबिक वर्तमान में नगर निगम और अभिनव एडवरटाइजिंग एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड के साथ होर्डिंग का अनुबंध है। ठेके के अनुबंध की शर्तों के अनुसार अवैध होर्डिंग पर हटाने की कार्रवाई की जानी है। मंगलवार को निगम की टीम साकेत स्थित एलआईसी कार्यालय साकेत के सामने पहुंची। वहां से अवैध होर्डिंग हटाने शुरू कर दिए गए। भोलानाथ गौतम ने बताया कि होर्डिंग हटाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता अमर शर्मा और राहुल कस्तला के साथ 20-25 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मौके पर पहुंचे गए। आरोप है कि होर्डिंग हटाने वाली टीम के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभद्रता और हाथापाई कर दी। जान से मारने की धमकी भी दी। होर्डिंग हटाने के बाद पुलिस ने दोनों भाजपा के कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



निगम के खिलाफ की नारेबाजी
होर्डिंग हटाने के विरोध करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि महानगर में 361 यूनिपोल लगाने का अनुबंध है और निगम की मिलीभगत से ठेकेदार ने अवैध होर्डिंग लगा रखे हैं। अनुबंध में कौन-कौन से यूनिपोल हैं, इसका कोई सही रिकॉर्ड भी निगम के पास नहीं है। वहीं, संपत्ति अधिकारी भोलानाथ गौतम का कहना कि आरोप निराधार हैं। यूनिपोल की संख्या और उन पर निशान बनाने का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमर शर्मा पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
भाजपा कार्यकर्ता अमर शर्मा पहले भी चर्चाओं में रहे हैं। कुछ समय पहले भाजपाइयों ने मेडिकल थाने में प्रदर्शन किया था। इसके बाद अमर शर्मा ने अपने साथियों के साथ मेडिकल थाने के गेट पर फ्लैक्स लगाकर लिखा था कि यहां भाजपाइयों का आना मना है। इसके बाद यह पूरा मामला चर्चाओं में रहा था। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट भी किया था। विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed