फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leaders took out Tricolor Yatra in the metropolitan divisions

महानगर के मंडलों में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली

Tue, 12 Aug 2025 07:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders took out Tricolor Yatra in the metropolitan divisions
मेरठ..कंवलजीत..भाजपा छावनी मंडल ने लालकुर्ती पंच प्यारे धर्मशाला से निकाली तिरंगा यात्रा......स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा मेरठ महानगर ने विभिन्न मंडलों में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। मलियाना मंडल की यात्रा देव लोक पार्क से आंबेडकर पार्क तक निकाली गई। मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी रहे। छावनी मंडल में तिरंगा यात्रा पंचमुखी मंदिर से भगत सिंह मूर्ति तक निकाली गई। इसमें मुख्य अतिथि महानगर मंत्री गौरव मलिक रहे। पटेल नगर में यात्रा सहकारी बैंक से शिव चौक तक निकाली गई। इसमें मुख्य अतिथि अजय भराला रहे।

गंगानगर मंडल में बक्सर से गंगानगर वार्ड-37 तक यात्रा निकाली गई। इसमें मुख्य अतिथि करुणेश नंदन गर्ग रहे। मुल्तान नगर मंडल में तिरंगा यात्रा मंगल पांडे प्रतिमा से बुढ़ाना गेट तक निकाली गई, जिसमें मुख्य अतिथि अरुण वशिष्ठ रहे। फूलबाग मंडल में तिरंगा यात्रा सूरजकुंड पार्क से हापुड़ रोड तक निकाली गई, जिसमें मुख्य अतिथि रविश अग्रवाल रहे। इसी तरह से ब्रह्मपुरी मंडल में तिरंगा यात्रा सैनियों की धर्मशाला से डीपीएस स्कूल तक निकाली गई। इसमें मुख्य अतिथि मुकेश सिंघल रहे। माधव नगर मंडल में तिरंगा यात्रा झंडा चौक से राजू मेडिकल स्टोर तक निकाली गई। इसमें मुख्य अतिथि अंकित सिंघल रहे। शास्त्रीनगर मंडल में भी मंडल अध्यक्ष ललित मोरल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed