फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leaders sought the blessings of saints on Guru Purnima.

Meerut News: गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नेताओं ने संतों का आशीर्वाद लिया

Wed, 29 Jul 2026 09:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders sought the blessings of saints on Guru Purnima.
शिव शंकर मंदिर नंगलामल पर संत को शाल ओढाकर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाते पूर्व विधायक राजपुर ब्लॉ
मुंडाली। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न मंदिरों में जाकर संतों से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रजपुरा ब्लॉक के शिव शंकर ताल आश्रम और संत रविदास आश्रम में पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, रजपुरा ब्लॉक ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान, सिसौली मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप, भाजपा नेता सुमित राणा, मोहित तोमर, शैलेंद्र शर्मा ने संतों का आशीर्वाद लिया। पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने संत विवेकानंद दास और मीरानंद साध्वी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और आशीर्वाद लिया।

भाजपा के जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने गांव बढ़ला कैथवाड़ा स्थित ऐतिहासिक भूमेश्वर महादेव मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और पूज्य गुरु मक्खनदास महाराज का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर, योगेंद्र तोमर, कृष्ण तोमर, प्रशांत तोमर भगवानपुर आदि क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उनके साथ रहे।

शिव शंकर मंदिर नंगलामल पर संत को शाल ओढाकर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाते पूर्व विधायक राजपुर ब्लॉ

शिव शंकर मंदिर नंगलामल पर संत को शाल ओढाकर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाते पूर्व विधायक राजपुर ब्लॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed