फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leaders put dera in waiting for CM, yogi in need of election rally

चुनावी जनसभा में गरजेंगे सीएम योगी, भाजपाइयों ने डाला डेरा

Sat, 18 Nov 2017 12:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 18 Nov 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders put dera in waiting for CM, yogi in need of election rally
रामलीला मैदान में मंच तैयार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मेरठ जनपद की एक नगर निगम, दो नगर पालिकाओं और 11 नगर पंचायतों में खड़े भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में होने वाली इस रैली के लिए भाजपाई पूरी तरह जुटे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन भी देर रात तक सुरक्षा बंदोबस्त में जुटा रहा। इन सबके बीच भाजपा के मंत्रियों और बड़े नेताओं ने भी मेरठ में डेरा डाल दिया है।  

विज्ञापन


पढ़ें : सीएम साहब ! देख लीजिए छह महीने में कितना हुआ विकास
विज्ञापन


योगी की रैली के लिए प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के साथ ही पंचायत राज मंत्री और पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सांसद राजवीर सिंह मेरठ आ चुके हैं। जबकि योगी के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडे के भी आने की बात भाजपाई कर रहे हैं। इन सबके साथ ही रैली की तैयारी को लेकर महानगर और जिला दोनों की टीम जहां जुटी हुई हैं। प्रत्याशियों से भी अधिक से अधिक भीड़ लाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मंच पर बैठने की सीमित व्यवस्था 
भाजपाई सूत्रों के अनुसार मंच पर प्रत्याशियों के साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, महानगर और जिलाध्यक्ष के साथ वर्तमान महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। जबकि इनके अलावा नगर निकाय के प्रदेश संयोजक को भी मंच पर जगह दी जा रही है। समय की कमी को देखते हुए हैलीपैड पर इक्का दुक्का लोगों को जाने की अनुमति देने की बात भाजपाई कर रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed