फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leaders expressed gratitude to the government for the increase in sugarcane prices.

Meerut News: भाजपाइयों ने गन्ना मूल्य वृद्धि पर सरकार का आभार जताया

Sun, 02 Nov 2025 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders expressed gratitude to the government for the increase in sugarcane prices.
खरखौदा में किसान चौपाल में मौजूद किसान व अन्यस्त्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। बिजौली गांव में रविवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर किसानों ने सरकार का आभार जताया।
किसान चौपाल में मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी ने योगी सरकार द्वारा गन्ने के समर्थन मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की घोषणा पर आभार जताया। चौपाल में किसानों ने बताया कि खाद, डीजल, बीज आदि की महंगाई को देखते हुए किसानों को गन्ने का रेट बढ़ने की उम्मीद थी। किसानों ने गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर कराने की मांग की। किसान सोमेश्वर त्यागी और सतीश शर्मा ने कहा कि सरकार का कदम स्वागत योग्य है। गन्ने का मूल्य 400 प्रति क्विंटल तय किए जाने का फैसला सकारात्मक है।
किसान बोबी त्यागी ने गन्ना मूल्य बढ़ोतरी को लेकर मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। किसानों ने बताया कि यह ऐतिहासिक निर्णय है पिछली सरकार में गन्ने के मूल्य में इतनी वृद्धि नहीं की गई।
विज्ञापन

किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी ने सरकार की तरफ से किसानों को आश्वासन दिलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान गरीब और मजदूर के हित में काम कर रही है। जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी ने सरकार के निर्णय को किसानों के हित में ठहराते हुए दावा किया कि आने वाले समय में सरकार के निर्णय किसानों के हित में लिए जाएंगे। इस अवसर पर नरेश त्यागी, विशांत त्यागी, धर्मवीर सिंह, सचिन, जयकरण गुर्जर, धर्मेंद्र त्यागी शहीद कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed