फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leaders beat couple In Meerut

यूपी: भाजपाइयों की सरेआम गुंडागर्दी, बीच सड़क पर दंपती को पीटा, महिला के कपड़े फाड़े

Wed, 08 May 2019 11:43 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 May 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders beat couple In Meerut
भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के शहर के बीचोबीच मेघदूत पुलिया पर सोमवार को सरेआम भाजपाइयों ने गुंडागर्दी की। बाइक में टक्कर लगने का विरोध करने पर दरोगा के पुत्र और पुत्रवधू को पीटा। महिला के कपड़े फाड़ दिए। 
विज्ञापन


गुस्साए दंपती ने शोर मचाकर गाड़ी रुकवा ली। महिला भाजपा नेता की गाड़ी के आगे लेट गई, जिस पर मेघदूत पुलिया स्थित चौराहे पर जाम लग गया। काफी गहमागहमी हुई, पुलिस के आने पर ही दंपती वहां से हटे। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां भी रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर हंगामा होता रहा।
विज्ञापन


जागृति विहार सेक्टर-6 निवासी दरोगा तेज बहादुर सिंह का बेटा प्रशांत वरुण अपनी पत्नी आरती को लेकर पीएल शर्मा रोड स्थित डॉक्टर के क्लीनिक बाइक से जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन थानाक्षेत्र के मेघदूत पुलिया स्थित चौराहे पर सामने से आ रही एक स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। गाड़ी में भाजपा नेता दिग्विजय सिंह (जिला संयोजक आईटी विभाग) निवासी जागृति विहार सवार थे। 

ICSE, ISC 2019 परीक्षा परिणाम घोषित, देखने के लिए क्लिक करें

आरोप है कि बाइक में टक्कर मारने का विरोध करने पर दिग्विजय सिंह, दो भाजपा कार्यकर्ताओं और गाड़ी में बुरका पहने बैठी एक महिला ने दंपती के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं भाजपाइयों ने महिला ने कपड़े तक फाड़ डाले। 

यह देखकर प्रशांत ने अपनी शर्ट निकाली और पत्नी को पहना दी। मारपीट और कपड़े फाड़ने पर गुस्साए दंपती ने हंगामा कर दिया। महिला स्कार्पियो के आगे लेट गई। चौराहे पर चारों तरफ जाम लग गया। 

मामले की जानकारी पर बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। दंपती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं हटे। करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई।

भाजपाइयों ने दंपती को धमकाया
सोमवार को भाजपाइयों की यह गुंडागर्दी लोगों ने देखी। पति-पत्नी चिल्लाते रहे और भाजपा नेता के पक्ष में नेता और कार्यकर्ता आते रहे। कोई जाम लगने का हवाला देकर दंपती को धमका रहा था तो कोई कानून का पाठ पढ़ा रहा था। गनीमत थी कि दरोगा की पुत्रवधू बहादुर थी। अन्यथा मामला ही रफा-दफा हो जाता। महिला ने चिल्ला-चिल्लाकर कहा कि चाहे जितने लोगों को बुला लो, वह तभी हटेगी, जब पुलिस आ जाएगी।

थाने में भी दंपती पर बनाया दबाव

दंपती के पक्ष में करीब 25 लोग थाने पहुंचे। वहीं भाजपा नेता के पक्ष में करीब 150 कार्यकर्ता आ गए। भाजपाइयों ने थाने में खूब हंगामा किया और पुलिस व पीड़ित दंपती पर दबाव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पुलिस भी दंपती को समझाने में लगी हुई थी कि कोई बात नहीं, फैसला कर लो। हम माफी भी मंगवा देंगे। 

महिला बोली कि सरेआम उनके साथ मारपीट की गई और कपड़े फाड़े हैं। वह कतई समझौता नहीं करेंगे। बात सम्मान की है, जिसने जो किया, उसकी सजा मिलनी चाहिए। महिला नहीं मानी और भाजपा नेता दिग्विजय सिंह व एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत दर्ज कराया।

भाजपा नेता ने भी कराया केस
दंपती ने समझौता नहीं किया, तो भाजपाई भी मुकदमा पंजीकृत कराने पर अड़ गए। दिग्विजय सिंह का कहना था कि महिला खुद को एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक की रिश्तेदार बता रही थी। एसपी क्राइम बार-बार दरोगा को फोन कर मुकदमा पंजीकृत करने का दबाव बना रहे थे। 

दिग्विजय की तहरीर पर भी दंपती पर केस दर्ज हुआ, जिसमें भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी में दूसरे समुदाय की एक महिला और एक युवक भी सवार थे। मामूली टक्कर लगने पर मेरे साथ दंपती ने मारपीट की। दूसरे समुदाय की महिला को भी मारपीट में चोट आई हैं।

ICSE, ISC 2019 परीक्षा परिणाम घोषित, देखने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed