फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader to demand Rs 30 lakh crime Branch investigated

मेरठ में भाजपा नेता को धमकी, 30 लाख रुपये भिजवा दो वरना जान से मरवा देंगे

Sun, 26 Nov 2017 02:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 26 Nov 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
BJP leader to demand Rs 30 lakh crime Branch investigated
भाजपा नेता से रंगदारी मांगी

उत्तरप्रदेश मेें मेरठ की तुलसी कॉलोनी निवासी भाजपा नेता से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है। घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें : बदमाशों ने पांच लाख की रंगदारी न देने पर वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सरधना रोड स्थित तुलसी कॉलोनी निवासी सुमित शर्मा भाजपा में जिला मंत्री हैं। सुमित शर्मा ने बताया कि एक अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आई है। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा है कि 30 लाख रुपये उसके बताए पते पर भिजवा देना वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा। पीड़ित ने अपने एक रिश्तेदार पर शक जताते हुए अज्ञात में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर पीपी सिंह का कहना है कि भाजपा नेता का उसकी पत्नी व ससुरालियों से विवाद चल रहा है। 10 जुलाई 2017 को उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी।  जिसकी वजह से भाजपा नेता तनाव में है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी ने सुमित के पिता अशोक कुमार शर्मा भी धमकी दी थी कि इस बार आपका बेटा बच गया, लेकिन अब नहीं बचेगा। भाग्यशाली हैं जो आप बच गये हैं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने भी पुलिस अफसरों से मिलकर घटना के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed