फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The criminals did not give the color of five lakhs to the war criminals

बदमाशों ने पांच लाख की रंगदारी न देने पर वारदात को दिया अंजाम

Fri, 27 Oct 2017 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली Updated Fri, 27 Oct 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
The criminals did not give the color of five lakhs to the war criminals
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शामली में पांच लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर चार हमलावरों ने प्रापर्टी डीलर के कार्यालय में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। उधर, गंभीर रूप से घायल प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी इनाम प्रॉपर्टी डीलर है। शुक्रवार को प्रॉपर्टी डीलर इनाम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शाम के समय वह अपने घर पर बैठा हुआ था। इस बीच उसके मोहल्ले के ही बाइक सवार चार लोग हाथों में तमंचे, लाठी-डंड़े व तलवार लेकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि  आरोपी उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग करने लगे। उसके द्वारा रंगदारी देेने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू करते हुए सिर में तलवार से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। इनाम ने बताया कि आरोपी उसकी जेब में रखी एक लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली मेें एक नामजद व तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस घायल इनाम का मेडिकल कराकर तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी। वहीं, बाद में आरोपी पक्ष भी पांच साल के घायल बच्चे को साथ लेकर कोतवाली पहुंचा तथा बताया कि इनाम की बाइक ने उनके बच्चे को टक्कर मार कर घायल कर दिया था। जब वह इनाम से इसके बारे में कहने गए। इस पर नाम ने उनके साथ झगड़ा किया। पुलिस ने घायल बालक को भी मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed