फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader shot dead while sleeping in Saharanpur

यूपी में एक और भाजपा नेता का मर्डर: आतिशबाजी के शोर में दब गई गोली की आवाज, चारपाई के नीचे था खून ही खून

Sun, 09 Nov 2025 03:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Nov 2025 03:22 PM IST
सार

 सहारनपुर के टिडौली में भाजपा नेता की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा नेता को माथे से सटाकर गोली मारी गई थी। खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा मिला। परिजनों ने किसी से रंजिश से  इन्कार किया है।

विज्ञापन
BJP leader shot dead while sleeping in Saharanpur
भाजपा नेता की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के टिडौली गांव में शुक्रवार देर रात भाजपा अनुसूचित मोर्चा अंबेहटा के मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह कोरी (65) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली उनके माथे से सटाकर मारी गई। खून से लथपथ शव उनके घेर में चारपाई पर पड़ा मिला। परिजनों ने किसी के साथ भी रंजिश से इन्कार किया है। हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन


धर्म सिंह कोरी के बेटे सुशील कोरी भाजपा में महामंत्री हैं। वह वार्ड 19 से जिला पंचायत चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहे हैं। सुशील कोरी ने बताया कि रोजमर्रा की तरह उनके पिता घेर में सो रहे थे। शनिवार सुबह सुशील की पत्नी नीलम पशुओं का दूध निकालने घेर में गई। 
विज्ञापन


वहां पर चारपाई के नीचे खून पड़ा देखा। खून देखकर नीलम ने घबराकर शोर मचा दिया। अन्य परिजन भी वहां पहुंचे। उन्होंने धर्म सिंह के मुंह से रजाई हटाकर देखा। धर्म सिंह के माथे पर गोली मारी गई थी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात सागर जैन, सीओ नकुड़ अशोक कुमार सिसौदिया समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोपहर बाद डीआईजी अभिषेक सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। सुशील कोरी ने बताया कि उनके परिवार की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। 

 

फिर पिता की हत्या किसने और क्यों की इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 

हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर लगाया जाम
भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी की हत्या के खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ गंगोह अंबेहटा मार्ग पर जाम लगाया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने से पहले ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा उन्होंने जाम लगा दिया। ग्रामीण हत्याकांड के खुलासे की मांग कर रहे थे। 
 

मौके पर मौजूद एसडीएम नकुड़ सुरेंद्र सिंह, एसपी देहात सागर जैन और विधायक चौधरी किरत सिंह ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। करीब दस मिनट तक जाम लगा रहा। इसके बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।     


 

आतिशबाजी के शोर में दब गई गोली की आवाज 
टिडौली गांव में भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी की हत्या को पूरे योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। शुक्रवार रात गांव में दो जगह शादी थी, जिसमें लोग आतिशबाजी कर रहे थे। बेटे सुशील कोरी ने बताया कि रात 11 बजे तक वह पिता के साथ घेर में थे। इसके बाद पिता को चाय देकर घेर के पास स्थित घर में सोने चले गए थे।

 

रात करीब दो बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनाई दी, लेकिन तब समझा कि शादी में बाहर से मेहमान आए हैं शायद उन्हें देखकर कुत्ते भौंक रहे थे। वह कहते हैं कि यदि कुत्तों के भौंकने पर सचेत हो जाते तो शायद पिता को बचाया जा सकता था। हत्यारों ने आतिशबाजी का ही फायदा उठाया। 
 

इससे लग रहा है कि हत्याकांड में कोई आसपास का ही शामिल है। जिसे पता था कि गांव में आज दो जगह शादी है और आतिशबाजी के शोर में गोली की आवाज भी नहीं सुनाई देगी।

 

तीन साल से सक्रिय राजनीति में थे धर्म सिंह कोरी
करीब 25 साल पहले धर्म सिंह कोरी अंबेहटा में कपड़े सिलाई का काम करते थे। उसके बाद उन्होंने गांव में ही खेती करनी शुरू कर दी। 14 साल पहले धर्म सिंह कोरी ने भाजपा का दामन थामकर सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। उनकी पत्नी का करीब 15 साल पहले निधन हो चुका है।
 

जनप्रतिनिधि समेत सांत्वना देने वालों का लगा तांता
धर्म सिंह की कोरी की हत्या के बाद उनके आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। गंगोह विधायक चौधरी किरत सिंह, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष चौधरी सत्यपाल सिंह, पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा समेत अन्य लोग भी पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि हत्यारों को जल्दी से जल्दी पकड़वाया जाएगा।
 

संगठन को भेजी गई रिपोर्ट : जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि यह बेहद दुखद घटना है। धर्म सिंह कोरी भाजपा अनुसूचित मोर्चा अंबेहटा मंडल के अध्यक्ष थे। इस पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट संगठन के उच्च पदाधिकारियों को भेजी गई है। संगठन हमेशा पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed