Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader Sangeet Som reviewed the electoral roll.

Meerut News: भाजपा नेता संगीत सोम ने मतदाता सूची की समीक्षा की

Sun, 22 Nov 2026 07:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Sangeet Som reviewed the electoral roll.
सरधना। भाजपा नेता संगीत सोम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा क
सरधना। भाजपा नेता संगीत सोम ने रविवार को कुमार पैलेस में कार्यकर्ताओं संग बैठक की। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। सोम ने कार्यकर्ताओं को गांवों और बूथों पर सक्रिय रहने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं के नामों का सत्यापन करना होगा। विशेष रूप से 18 वर्ष के युवाओं को सूची में शामिल कराने पर जोर दिया। उन्होंने नाम जोड़ने, संशोधन और छूटे हुए मतदाताओं के आवेदन में मदद करने को कहा। सोम ने इस अभियान को लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत करने की जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल से काम करने की अपील की। साथ ही विश्वास जताया कि प्रदेश में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed