फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader s uncle attacked with a sharp weapon on his head and killed in baghpat

Baghpat: भाजपा नेता के ताऊ की सिर पर धारदार हथियार से हमलाकर हत्या, उधार पैसे वापस मांगने पर युवक ने ले ली जान

Tue, 07 Mar 2023 01:15 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 Mar 2023 01:15 AM IST
सार

आरोपी विक्की पर 35 हजार रुपये उधार हो गए थे, इसलिए कई बार उसके परिवार वालों को उधार हुए रुपयों के बारे में बताया गया और उनसे रुपये दिलाने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन
BJP leader s uncle attacked with a sharp weapon on his head and killed in baghpat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बागपत के पाबला गांव में भाजपा नेता के ताऊ के सिर में धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। दुकान के उधार रुपये मांगने पर उनकी हत्या की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
बागपत नगर पालिका से अध्यक्ष प्रत्याशी व भाजपा के विधानसभा संयोजक रहे पाबला गांव के अनिल वशिष्ठ के ताऊ नरेंद्र शर्मा की गांव में किराना की दुकान है। नरेंद्र के बेटे आदेश ने बताया कि गांव का विक्की उनकी दुकान पर आकर सिगरेट समेत अन्य सामान लेता था और उसके पैसे भी नहीं देता था। जिस पर 35 हजार रुपये उधार हो गए थे, इसलिए कई बार विक्की के परिवार वालों को उधार हुए रुपयों के बारे में बताया गया और उनसे रुपये दिलाने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि परिवार वालों से कहने के बाद भी रुपये नहीं मिले। नरेंद्र शर्मा ने सोमवार शाम विक्की पर उधार के रुपये देने का तकादा किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। आदेश ने बताया कि सोमवार रात में करीब सवा नौ बजे विक्की वहां आया और उसके पिता के सिर पर धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नरेंद्र शर्मा के बेटे आदेश ने मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed