फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader dies from brain haemorrhage, party workers get hurt

भाजपा नेता की ब्रेन हैमरेज से मौत, पार्टी कार्यकर्ताओं को लगा गहरा सदमा

Sun, 04 Mar 2018 06:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 04 Mar 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
BJP leader dies from brain haemorrhage, party workers get hurt
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भूषण सिंह का फाइल फोटो

मुजफ्फरनगर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भूषण सिंह की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। उन्हें ब्रेन हैमरेज उस समय हुआ जब वह पार्टी कार्यालय पर पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत के जश्न की तैयारी कर रहे थे। उनकी मौत से पार्टी कार्यकर्ताओं को गहरा सदमा लगा। सूचना मिलते ही पार्टी के नेता उनके घर की ओर दौड़े।

विज्ञापन


लंबे समय से भाजपा में समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जुडे़ रहे जिला उपाध्यक्ष भूषण सिंह पचेंडा की शनिवार को ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। रुड़की रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत के जश्न की तैयारी चल रही थी। अचानक उन्होंने अपने साथियों को बताया कि उन्हें घबराहट हो रही है। पार्टी कार्यकर्ता कंवरपाल वर्मा उन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद उन्हें हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ देवेंद्र सैनी के यहां ले जाया गया। डॉ. ने उनका परीक्षण कर जवाब दे दिया। 54 वर्षीय भूषण सिंह की मौत की सूचना पार्टी कार्यकर्ताओं में फैल गई। सांसद डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विधायक प्रमोद ऊंटवाल, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, देशबंधु तोमर, शरद शर्मा आदि परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। भूषण सिंह के शव को रात्रि में ही पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भेजा गया। पोस्टमार्टम आदि की कार्रवाई रात्रि में ही पूरी की गई। पूर्व मंत्री दीपक कुमार और पूर्व विधायक अनिल कुमार ने भी भूषण सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : भाजपा के वरिष्ठ नेता की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे भूषण सिंह

BJP leader dies from brain haemorrhage, party workers get hurt
फाइल फोटो

भूषण सिंह भाजपा के दो बार अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे। भाजपा की अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहे। दो योजनाओं से वह लगातार भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे। वह कॉपरेटिव बैंक के डायरेक्टर भी रहे। वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष थे। जिला पंचायत के वह सदस्य भी रहे। वे अपने पीछे तीन लड़के और एक लड़की छोड़ गए हैं। 

कार्यकर्ताओं को सूचना दी थी भूषण सिंह ने 
मौत से पहले भूषण सिंह ने पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत के जश्न के लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय पर एकत्र होने की सूचना दी थी। जिस समय घटना हुई उस समय कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र होना शुरू हो गए थे। जश्न से पहले ही पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी मौत से बड़ा शोक लग गया। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने भूषण सिंह के परिवार के हवाले से बताया कि अंतिम संस्कार आज सुबह नौ बजे उनके गांव पचेंडा के शमशान घाट में ही किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed