फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP has expelled councilor Ravindra in connection with making fake video viral of female leader

भाजपा पार्षद पर गिरी गाज: BJP ने पार्टी से किया निलंबित, महिला नेत्री का फर्जी वीडियो किया था वायरल

Thu, 27 Jul 2023 11:02 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Jul 2023 11:02 AM IST
सार

Meerut News : महिला नेत्री का फर्जी बनाकर वायरल करने के मामले में भाजपा ने पार्षद को पार्टी से निकाल दिया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या था।

विज्ञापन
BJP has expelled councilor Ravindra in connection with making fake video viral of female leader
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में महिला नेत्री की फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी पार्षद रविंद्र और जागृति विहार मंडल के कार्यकर्ता रविंद्र नागर को भाजपा ने अनुशासनहीनता के मामले में पार्टी से निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ महिला नेत्री ने भावनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

महिला ने रिपोर्ट में आरोप लगाए थे कि सोमदत्त विहार निवासी रविंद्र नागर ने एडिटिंग करके उसकी अश्लील वीडियो तैयार की। इसके बाद उसको बदनाम करने के इरादे से उस वीडियो को वार्ड 18 से पार्षद रविंद्र को दे दिया। सराय काजी निवासी पार्षद रविंद्र ने एक फर्जी आईडी बनाकर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद महिला नेत्री को इसकी जानकारी हुई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kargil Vijay Diwas: मेरठ के वीर सपूतों के शौर्य को नमन, आज जवानों को शीश नवाएंगे शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी पर्षद रविंद्र ने कोर्ट से अंतरिम जमानत ले ली थी। पुलिस ने दूसरे आरोपी रविंद्र नागर को गिरफ्तार किया था, उसे भी कोर्ट से जमानत मिल गई थी। दोनों आरोपियों के भाजपा से जुड़े होने के कारण पार्टी की काफी किरकिरी हुई। दाेनों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

यह भी पढ़ें: मेरठ में मणिपुर जैसी घटना: किठौर में किशोरी से दरिंदगी, निर्वस्त्र दौड़ाते रहे युवक, मांगने पर भी न दिए कपड़े

वहीं, बुधवार भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने पार्षद रविंद्र और रविंद्र नागर को अनुशासनहीनता के चलते भाजपा की समस्त जिम्मेदारियों से मुक्त करते हुए निलंबित कर दिया है। इनके अलावा गलत बयानबाजी के मामले में चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ. राजकुमार बजाज को भी पार्टी से निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed