{"_id":"5c95e5b5bdec22142e74a471","slug":"bjp-has-cheated-the-people-of-meerut-by-giving-ticket-to-rajendra-agarwal-says-vineet-sharda","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेंद्र अग्रवाल को टिकट देकर भाजपा ने मेरठ की जनता को धोखा दिया है: विनीत शारदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेंद्र अग्रवाल को टिकट देकर भाजपा ने मेरठ की जनता को धोखा दिया है: विनीत शारदा
Sat, 23 Mar 2019 01:22 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
विनीत शारदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजेंद्र अग्रवाल को टिकट देकर भाजपा ने मेरठ की बीस लाख आबादी को धोखा दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं इस सीट पर चुनाव लड़ना चाहता था। मैंने पार्टी से 2009 और 2014 में टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने मुझे व्यापार कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष बनने का ऑफर दिया। मैने इस बार पार्टी से निवेदन किया था कि 2019 लोकसभा चुनाव में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की मेरी तैयारी है। यदि पार्टी मुझे आशीर्वाद दे तो मैं चुनाव लड़ना चाहूंगा।
विज्ञापन
मैंने पार्टी को दो दिन का समय दिया है, क्योंकि मुझे दूसरी पार्टी से भी टिकट के ऑफर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सांसद को जिस तरह से विरोध हो रहा है उससे ऐसा लगता है कि पार्टी इस बार मेरठ की जनता के मन को नहीं पढ़ पाई है और वर्तमान सांसद पर भरोसा करके यूपी के ढाई करोड़ व्यापारियों की मानसिकता को इससे ठेस पहुंची है।
विज्ञापन