{"_id":"67b8d8fa021a66b23d0b189b","slug":"bjp-governments-schemes-declared-anti-people-in-pda-chaupal-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107168-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पीडीए चौपाल में भाजपा सरकार की योजनाओं को जनविरोधी ठहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पीडीए चौपाल में भाजपा सरकार की योजनाओं को जनविरोधी ठहराया
विज्ञापन
सरूरपुर। सिवालखास विधानसभा के गांव पांचली बुजुर्ग में सपा की पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुजफ्फरनगर से सपा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने की। सपा सांसद ने गांव के लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें सपा की नीतियां बताई। भाजपा सरकार की योजनाओं को जनविरोधी ठहराया।
हस्तशिल्प विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष फारुख हसन के आवास पर आयोजित सपा चौपाल में सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान बनाकर दबे-कुचले और शोषित वर्ग को तरक्की का मौका दिया। नकारात्मक और प्रभुत्ववादी सोच पर पाबंदी लगाई। इसी से बौखलाए लोग लोग समय-समय पर बाबा साहेब का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। आज संविधान बचाने की जरूरत है। इसकी लड़ाई सपा नेता अखिलेश यादव लड़ रहे हैं। कहा कि देश-प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न कर रही है।
सपा जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि यह सरकार अनुसूचित जाति, पिछड़ा और अल्पसंख्यक विरोधी है। समाजवादियों का इतिहास शुरू से ही संघर्ष व कमजोर लोगों को अधिकार दिलाने का रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सत्ता के मद में चूर है। जो कुर्सी के लिए लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों, पार्टियों को ईडी, सीबीआई आदि के सहारे तोड़कर सत्ता हासिल करने में लगी है। भाजपा देश को धर्म के नाम पर बांटना चाहती हैं। इस दौरान तसव्वुर चौधरी, महराज, नेहा गौड़, विजय राठी, संगीता, निरंजन सिंह आदि मौजूद रहे।