Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP government has failed on every issue; call to increase PDA participation

Meerut News: भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विफल, पीडीए की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

Wed, 18 Nov 2026 09:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
BJP government has failed on every issue; call to increase PDA participation
गढ़ी गांव में लोगों को संबोधित करते सपा कार्यकर्ता स्रोत स्वयं
- सपा की पीडीए पंचायत में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। समाजवादी पार्टी ने क्षेत्र के गांव गढ़ी में पीडीए पंचायत का आयोजन किया। यह पंचायत जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी के नेतृत्व में हुई। कार्यक्रम के आयोजक जीत सिंह अधाना थे। सहारनपुर के गंगोह से चौधरी इंद्रसेन मुख्य अतिथि रहे। पंचायत में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और फर्जी मतों के मुद्दे उठाए। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर दिया। पूर्व राज्य मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि ने निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी बताया। मुख्य अतिथि चौधरी इंद्रसेन ने भाजपा सरकार पर बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार पर वोट चोरी और चंदा चोरी से घिरे होने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में मुस्तैदी से जुटने की अपील की। उन्होंने पीडीए की भागीदारी और सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर हस्तिनापुर विधानसभा जीतने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुटने को कहा। पंचायत में पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, किशोर वाल्मीकि, हरिभूषण खटीक, विजयपाल कश्यप, अजय अधाना, आकाश गुर्जर, बाबर खान, पारस मावी, संजय संध्या, संजय गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गढ़ी गांव में लोगों को संबोधित करते सपा कार्यकर्ता स्रोत स्वयं

गढ़ी गांव में लोगों को संबोधित करते सपा कार्यकर्ता स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed