फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP gets new district president, bets on Harveer Pal

Meerut News: भाजपा को मिला नया जिलाध्यक्ष, हरवीर पाल पर लगाया दांव

Thu, 27 Nov 2025 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
BJP gets new district president, bets on Harveer Pal
भाजपा के नए जिलाध्यक्ष हरवीर पाल।
मेरठ। भाजपा ने लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार मेरठ के जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी। बुधवार देर रात भाजपा ने अति पिछड़ा वर्ग के हरवीर पाल को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र में मेरठ जिला इकाई में हरवीर पाल को जिलाध्यक्ष व हापुड़ में कविता माधरे को जिलाध्यक्ष घोषित किया है।
विज्ञापन

मेरठ में हरवीर पाल की गिनती अति पिछड़ा वर्ग के दिग्गज नेताओं में होती है। वे उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रह चुके है और इन समय भाजपा पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं। भावनपुर के निवासी हरवीर पाल तीन बार जिला इकाई में महामंत्री रहे हैं और लंबे समय से जिलाध्यक्ष पद के दावेदार थे। भाजपा ने हरवीर को जिलाध्यक्ष बनाकर अति पिछड़ा कार्ड चला है। इससे भाजपा के उन बड़े दिग्गजों को करारा झटका लगा है, जो अपने समर्थकों के लिए लॉबिंग में लगे थे। इसी खींचतान के कारण ही महानगर अध्यक्ष के साथ जिलाध्यक्ष की घोषणा नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पद के लिए आए थे 57 आवेदन
मेरठ में भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के लिए 10 जनवरी 2025 को आवेदन प्रक्रिया हुई थी। मेरठ में जिलाध्यक्ष बनने के लिए 57 भाजपा नेताओं ने आवेदन किए थे। इनमें निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, समीर चौहान, नरेश त्यागी एडवोकेट, अजीत सिंह, इंद्रपाल बजरंगी, हरवीर पाल आदि शामिल रहे। अपने चहेतों को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी सक्रिय रहे। इसी कारण जिलाध्यक्ष की घोषणा नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरवीर पाल के जिलाध्यक्ष बनने पर पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, हर्ष गोयल, बोबी पाल, रूपेश पाल, डॉ. राहुल त्यागी, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed