फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP gears up for upcoming elections

Meerut News: भाजपा ने आगामी चुनावों के लिए कसी कमर

Wed, 22 Jul 2026 08:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
BJP gears up for upcoming elections
माछरा। किठौर विधानसभा के गांव दतावली में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के समस्त बूथ अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रीजी रिसॉर्ट पर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल ने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष का कर्तव्य है कि वह अपने बूथ के मतदाताओं से संपर्क करे और उन्हें भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे। भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ के मतदाता की समीक्षा करें और मतदान प्रतिशत भाजपा के पक्ष में बढ़ाने की ओर कार्य करें। भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि भाजपा के लिए प्रत्येक चुनाव में बूथ अध्यक्ष रीढ़ होता है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरवीर पाल और संचालन जिला मंत्री रोबिन गुर्जर ने की।
विज्ञापन

इस दौरान रजपुरा ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान, रजपुरा मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, माछरा मंडल अध्यक्ष कृष्ण त्यागी, किठौर मंडल अध्यक्ष अनुज नागर, जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप तोमर, अमित त्यागी रहदरा, भंवर सिंह, महेश प्रजापति, सुमित राणा, धर्मेंद्र खटाना, योगेश त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed