फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP gears up for Graduate and Teacher constituency elections.

Meerut News: स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए भाजपा ने की तैयारी

Wed, 07 Oct 2026 09:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
BJP gears up for Graduate and Teacher constituency elections.
गोल्फ लाइव में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित होती हुई। स्रोत:- संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। आगामी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी सांगठनिक तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत सिसौली मंडल स्थित गोल्फ लाइव सोसाइटी गोकुलपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला मीडिया संयोजक अमित त्यागी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी विधान परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर की कार्ययोजना, मतदाता पंजीकरण अभियान, जनसंपर्क रणनीति और सांगठनिक रूपरेखा पर चर्चा की गई। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल और कार्यक्रम के मेजबान अमित त्यागी रहदरा रहे। मुख्य अतिथि एवं भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री हरविंदर कौर ने कहा कि आगामी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन केवल एक सामान्य चुनाव नहीं है, बल्कि यह प्रबुद्ध वर्ग के बीच भाजपा की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण के संकल्प और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने का महा-अनुष्ठान है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी भारत भूषण गुप्ता, भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, चुनाव संयोजक व सह-संयोजक, रजपुरा ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान, सिसौली मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप, माछरा मंडल अध्यक्ष कृष्ण त्यागी, उदय प्रताप, दुष्यंत तोमर, अनिल कुमार, कृष्ण, जिला उपाध्यक्ष फिरेराम धनतला सहित जिले के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed