फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP dominance in block Pramukh election: won 19 out of 28, police rebuked sticks in Deoband, many SP leaders in custody

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा का दबदबा : 28 में से 19 पर जीती, देवबंद में पुलिस ने फटकारी लाठियां, कई सपा नेता हिरासत में

Sun, 11 Jul 2021 12:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Jul 2021 12:19 AM IST
सार

बिजनौर में शनिवार को हुए पांच सीटों पर चुनाव में चार चांदपुर, धामपुर, अफजलगढ़, किरतपुर में भाजपा और एक सीट नजीबाबाद पर निर्दलीय प्रत्याशी तपराज सिंह ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन
BJP dominance in block Pramukh election: won 19 out of 28, police rebuked sticks in Deoband, many SP leaders in custody
सहारनपुर में जीत के बाद खुशी मनाते भाजपा नेता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ब्लॉक प्रमुखों के 28 पदों पर शनिवार को हुए चुनाव में 19 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। एक पर रालोद, एक पर सपा और दो पर भाजपा के बागी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। पांच  सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। इससे पहले 24 सीटों पर भाजपा के और एक सीट पर बसपा और एक निर्दलीय निर्विरोध चुने गए थे।
विज्ञापन


बिजनौर में शनिवार को हुए पांच सीटों पर चुनाव में चार चांदपुर, धामपुर, अफजलगढ़, किरतपुर में भाजपा और एक सीट नजीबाबाद पर निर्दलीय प्रत्याशी तपराज सिंह ने जीत दर्ज की। तपराज सिंह भाजपा से ही टिकट मांग रहे थे, टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा। मोहम्मदपुर देवमल, नूरपुर, हल्दौर, नहटौर, स्योहारा, कोतवाली ब्लॉक पर भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध प्रमुख चुने गए।
विज्ञापन


सहारनपुर में नागल, रामपुर मनिहारान, नकुड़, साढ़ौली कदीम, देवबंद से भाजपा जीती है। सरसावा से ताहिर प्रमुख चुने गए हैं। ताहिर बसपा से जुड़े हैं और भाजपा का भी इन्हें समर्थन था। बागपत ब्लॉक में निर्दलीय, छपरौली ब्लॉक में रालोद की अंशु, निर्दलीय अनीश यादव लगातार तीसरी बार ब्लॉक प्रमुख बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली जिले में सदर ब्लॉक, थानाभवन में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। कांधला में निर्दलीय प्रत्याशी विनोद मलिक जीते हैं। उन्हें भाजपा नेता एवं पूर्व एमएलसी विरेंद्र सिंह चुनाव लड़ा रहे थे। मेरठ में जानी ब्लाक, हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़, माछरा और मवाना में भी भाजपा जीती है।  एक सीट सरुरपुर पर भाजपा के बागी ने जीत दर्ज की है। मुजफ्फरनगर में खतौली से निर्दलीय, बुढ़ाना ब्लाक से सपा, शाहपुर, जानसठ और पुरकाजी में भाजपा जीती है।

देवबंद में पुलिस ने फटकारी लाठियां, कई सपा नेता हिरासत में
देवबंद में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा की ममता त्यागी की जीत की घोषणा के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। सपा प्रत्याशी नीतिशा राणा के पति कार्तिकेय राणा धांधली का आरोप लगाते हुए समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर धरने पर बैठे लोगों और जमा भीड़ को दौड़ा लिया। तीन लोग पुलिस की लाठियों से घायल बताए गए हैं।

पुलिस ने कार्तिकेय राणा सहित दर्जन भर सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना एक महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य ने आरोप लगाया कि उसकी वोट छीनकर डाल दी गई। इस पर हंगामा हो गया और भाजपा व विपक्षियों की ओर से नारेबाजी की गई। विधायक उमेश मलिक को लोगों ने घेर  लिया।

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत भी मौके पर पहुंच गए और प्रशासन से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की। पुरकाजी में भी  मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने हंगामा किया।  बागपत के पिलाना में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चल रहे मतदान के दौरान एक महिला फर्जी वोट डालने पहुंच गई। असली महिला मतदाता वहां पहले से ही मौजूद थी। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed