फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP District General Secretary daughter dies due to electrocution in Baghpat

Baghpat: भाजपा के जिला महामंत्री की बेटी की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम, मां का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 08 Jul 2023 12:53 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 08 Jul 2023 12:53 PM IST
सार

Baghpat News : भाजपा के जिला महामंत्री की बेटी की करंट लगने से मौत हो गई। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
BJP District General Secretary daughter dies due to electrocution in Baghpat
बिजली का तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के मीतली गांव में मकान की छत पर लगे लोहे के गेट में करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आने से भाजपा के जिला महामंत्री की बेटी झुलस गई। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल में में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मीतली गांव के रहने वाले भाजपा के जिला महामंत्री सुधीर ठाकुर की बेटी तनु (17) अग्रवाल मंडी टटीरी के वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की पढ़ाई कर रही थी। बताया कि भाजपा के जिला महामंत्री सुधीर ठाकुर के मकान में छत पर लगे लोहे के गेट के बराबर से गुजर रहे बिजली के तार में कट लग गया और तार लोहे के गेट में टच हो गया। जिससे लोहे के गेट में करंट उतर गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिखर गए सपने: बेटे को तिरंगे में लिपटा देख मां बेहोश, सदमे में पिता, गांव में मातम, नहीं जले घरों के चूल्हे

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे तनु छत पर किसी काम से गई थी। तभी लोहे के गेट की चपेट में आने से तनु गंभीर रूप से झुलस गई। जिसका पता चलते ही परिवार वाले तनु को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने तनु को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें: शिवभक्ति की अनोखी कहानी: पति की अंतिम इच्छा को पूरा करेंगी कृष्णा देवी, पढ़ें- 37 साल से क्यों ला रही कांवड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed