फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Families are in shock after death of soldiers Rohit Tomar and Harsh, both were cremated in a sad atmosphere

बिखर गए सपने: बेटे को तिरंगे में लिपटा देख मां बेहोश, सदमे में पिता, गांव में मातम, नहीं जले घरों के चूल्हे

Sat, 08 Jul 2023 11:52 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 08 Jul 2023 11:52 AM IST
सार

Meerut News : पोस्टमार्टम के बाद परिजन रोहित के शव को लेकर गांव में चले गए। वहां पर सेना के जवानों ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। उधर, हर्ष के शव का रोहटा रोड स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Families are in shock after death of soldiers Rohit Tomar and Harsh, both were cremated in a sad atmosphere
गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कंकरखेड़ा बाईपास पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए सेना के जवान बागपत के फतेहपुर पुट्ठी गांव निवासी रोहित तोमर और छात्र बुलंदशहर के स्याना निवासी हर्ष सिरोही के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन

वहीं, पोस्टमार्टम के बाद परिजन रोहित के शव को लेकर गांव में चले गए। वहां पर सेना के जवानों ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। हर्ष के शव का रोहटा रोड स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

Families are in shock after death of soldiers Rohit Tomar and Harsh, both were cremated in a sad atmosphere
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

उधर, जवान बेटे को तिरंगे में लिपटा देख परिजन बिलख पड़े। मां का रो-रोकर बुरा हाल था और वे बार-बार बेहोश हो रही थी। वहीं, बेटे की मौत से पिता भी सदमे में हैं। रोहित की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। 

Families are in shock after death of soldiers Rohit Tomar and Harsh, both were cremated in a sad atmosphere
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए शास्त्री नगर के-ब्लाक निवासी मनोज की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इसके अलावा थार निवासी दिल्ली के अदनान और रोहतास गर्ग हादसे के बाद से ही दिल्ली रेफर हो गए थे, जिनका वहीं पर उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन

Families are in shock after death of soldiers Rohit Tomar and Harsh, both were cremated in a sad atmosphere
मेरठ में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ से आ रही थार गाड़ी से टकरा गई थी, जिसमें बलेनो सवार सेना के जवान रोहित और छात्र हर्ष की मौत हो गई थी।

Families are in shock after death of soldiers Rohit Tomar and Harsh, both were cremated in a sad atmosphere
मेरठ में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

इकलौते बेटे का शव देख बेहोश हुए पिता
हर्ष के पिता शेरपाल सेना से रिटायर है। बड़ी बेटी नेहा की शादी कुछ साल पहले हो चुकी है। हर्ष इकलौता बेटा था, जो फिलहाल बीसीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। दोपहर के समय पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उसका शव मेल्फोर्ड सिटी कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचा तो उसके पिता शेरपाल बेहोश हो गए। वहां पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला। वह बार-बार बेटे के शव को देखकर बिलख रहे थे।

Families are in shock after death of soldiers Rohit Tomar and Harsh, both were cremated in a sad atmosphere
गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला

रोहित का बड़ा भाई भी सेना में तैनात
रोहित दो भाइयों में छोटा था, जो सेना की आर्मी मेडिकल कोर में तैनात था और फिर लेह लद्दाख में तैनाती थी। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। रोहित का बड़ा भाई राहुल भी सेना में कोलकाता में तैनात है। रोहित की मौत का पता चलते ही वह फ्लाइट से शुक्रवार सुबह घर पहुंचा। दोनों भाइयों में से अभी किसी की भी शादी नहीं हुई थी।

Families are in shock after death of soldiers Rohit Tomar and Harsh, both were cremated in a sad atmosphere
गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला

विधायक अमित अग्रवाल भी पहुंचे सांत्वना देने
दोपहर के समय विधायक अमित अग्रवाल भी रोहित और हर्ष के घर पहुंचे, जिन्होंने दोनों के परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके अलावा रिश्तेदार समेत अन्य लोगों का भी तांता लगा रहा। एक कॉलोनी से दो चिता उठने से हर किसी की आंखें नम हो रही थी।

Families are in shock after death of soldiers Rohit Tomar and Harsh, both were cremated in a sad atmosphere
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर पुट्ठी के सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
बागपत में बिनौली के फतेहपुर पुट्ठी गांव में शुक्रवार शाम सैनिक रोहित तोमर के शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मेरठ स्थित 12 जाट रेजिमेंट मेरठ से सूबेदार देवेंद्र कुमार, नायक मदन बोरावट, दीपक कुमार, कैलाश कुमार, एएमसी मेरठ से विवेक कुंडु, आरएस मेहरा आदि सैनिक के तिरंगे मे लिपटे शव को लेकर गांव फतेहपुर पुट्ठी में पहुंचे। जहां अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। छोटे भाई मेडिकल कोर में सैनिक राहुल तोमर ने मुखाग्नि दी। वहीं पिता श्रवण सिंह, मां सुनीता आदि परिवार के लोगों का रोते रोते बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed