फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP devises strategy to make the 'Har Ghar Tiranga' campaign a success.

Meerut News: हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने पर भाजपा ने बनाई रणनीति

Thu, 06 Aug 2026 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
BJP devises strategy to make the 'Har Ghar Tiranga' campaign a success.
सरधना। ब्लॉक सभागार में आगामी तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक में चर्चा करते भाजपा पदा​धिकारी व कार्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान और 12 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर प्रत्येक परिवार को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि एवं जिला मंत्री नितिन शर्मा ने कहा कि 12 अगस्त को निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाया जाएगा। बैठक में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। साथ ही प्रस्तावित कलश यात्रा पर भी विचार किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने की। इस दौरान संजीव कुमार, ललित गुप्ता, सुभाष वेद, रक्षित गर्ग, संजीव पंवार, दीपक शर्मा, मंगू प्रधान, दीपक जैन, राजीव जैन, पंकज जैन, अनिल चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed