फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP Councillors Brother, Delhi Cop Accused of Vandalism at Meerut Restaurant

Meerut: भाजपा पार्षद के भाई और सिपाही का रेस्टोरेंट में उत्पात, तोड़फोड़ और मारपीट CCTV में कैद

Thu, 01 Jan 2026 02:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 01 Jan 2026 02:18 PM IST
सार

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में भाजपा पार्षद के भाई और दिल्ली पुलिस के सिपाही पर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और कर्मचारी से मारपीट का आरोप लगा है। घटना सीसीटीवी में कैद, तीन नामजद समेत 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

विज्ञापन
BJP Councillors Brother, Delhi Cop Accused of Vandalism at Meerut Restaurant
मेरठ- सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के फेस-टू में स्थित एक रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रेस्टोरेंट संचालक विवेक ने भाजपा पार्षद विक्रांत ढाका का भाई शिवांग और दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही रोहित समेत उनके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही फरार है। घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: New Year 2026: ठंड पर भारी जश्न, नए साल के पहले दिन कड़ाके की सर्दी, बूंदाबांदी के भी आसार

विज्ञापन

जमालपुर गांव निवासी विवेक दहिया ने बताया कि उन्होंने फेस-टू में अपना रेस्टोरेंट खोल रखा है। मंगलवार देर रात वह रेस्टोरेंट बंद कर रहे थे इसी दौरान वार्ड 57 से भाजपा पार्षद विक्रांत ढाका का भाई शिवांग ढाका, मोहम्मदपुर गांव निवासी दिल्ली पुलिस का सिपाही रोहित और इकलौता गांव निवासी मोनू अपने करीब 10 साथियों के साथ दो गाड़ियों से वहां पहुंचे।

आरोप है कि सभी लोगों ने आते ही उन्हें रेस्टोरेंट बंद कराने और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों ने काउंटर का शीशा तोड़ दिया और एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। विवेक ने बताया कि यह पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

यह भी पढ़ें: UP: डॉ. विपिन ताडा डीआईजी बने, मेरठ को मिला अनुभवी पुलिस अधिकारी, SSP रहते हुए मिली पदोन्नति
विज्ञापन

विवेक ने पल्लवपुरम थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवांग, मोनू और एक अज्ञात को हिरासत में ले लिया। अज्ञात आरोपी की पहचान हरिओम के रूप में हुई है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। 

रेस्टोरेंट बंद करने को लेकर हुआ विवाद
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल के मुताबिक जांच में सामने आया कि शिावंग, रोहित और मोनू अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आए थे। विवेक ने रेस्टोरेंट बंद होने की बात कही थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि सिपाही रोहित की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed