फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP city president Nandan Garg Karunesh

करुणेश नंदन गर्ग बने भाजपा महानगर अध्यक्ष

Thu, 28 Apr 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 28 Apr 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
BJP city president Nandan Garg Karunesh
करुणेश नंदन - फोटो : अमर उजाला
भारी गुटबाजी में फंसे मेरठ महानगर अध्यक्ष के नाम की घोषणा बुधवार को हो गयी। लखनऊ  से जारी सूची में 13 जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा की गयी। जिसमें बहुप्रतिक्षित मेरठ महानगर से करुणेश नंदन गर्ग बाजी मार ले गये। 
विज्ञापन


भाजपा महानगर अध्यक्ष की घोषणा दिसंबर में हो जानी चाहिए थी। लेकिन आपसी गुटबाजी में उलझे अध्यक्ष पद को पार्टी नेतृत्व ने ठंडी बस्ते में डाल दिया। हालांकि चुनावी प्रक्रिया के दौरान मेरठ से जो नामांकन हुए थे, उसके अनुसार वर्तमान अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, सतीश गर्ग और करुणेश नंदन गर्ग के नाम भेजे गये थे। लेकिन अगले ही दिन हाईकमान के पास क्षेत्रीय मंत्री कमलदत्त शर्मा का नाम भी पहुंच गया।
विज्ञापन


ऐसे में 15 दिन पहले तक चार दावेदारों के बीच मुकाबला माना जा रहा था। इनमें सुरेश जैन रितुराज और सतीश गर्ग जहां वाजपेयी खेमे से हैं, तो कमलदत्त शर्मा को पूर्व विधायक अमित अग्रवाल और करुणेश नंदन गर्ग को सांसद राजेंद्र अग्रवाल और विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल का वरदहस्त प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खेमेबंदी के बीच वाजपेयी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटते ही उनका खेमा शांत हो गया। जबकि विरोधियों ने गतिविधि तेज कर दी। लेकिन इस बीच संघ ने बढ़ी आपसी गुटबाजी को देख बीच में दखल दे दिया है। सूत्रों की मानें तो संघ ने ब्रजभूषण गर्ग और अरुण वशिष्ठ दो नेताओं के नाम महानगर अध्यक्ष पद के लिए सुझाये थे।

लेकिन इन सब पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल और कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल की जुगलबंदी भारी रही। करुणेश नंदन गर्ग का महानगर अध्यक्ष बनना वाजपेयी खेमे को बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि महानगर अध्यक्ष इस बार विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। 

पुराने कार्यकर्ता हैं करूणेश 
चुनावी
संचालन के माहिर करुणेश नंदन गर्ग भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं। संघ, विहिप और बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता रहे करुणेश नंदन गर्ग स्थानीय निकाय चुनावों के साथ विधानसभा और लोकसभा चुनाव संचालन की जिम्मेदारियों को निभाते रहे हैं। वर्तमान में महानगर में उपाध्यक्ष पद पर रहे करुणेश नंदन गर्ग पहली बार महानगर अध्यक्ष बने हैं। 


इन्होंने दी बधाई 
करुणेश
नंदन गर्ग के महानगर अध्यक्ष बनने पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, शहर विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, दक्षिण विधायक रविंद्र भड़ाना, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, विनीत अग्रवाल शारदा, संजीव जैन सिक्का, अजय गुप्ता, ललित नागदेव, भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री सोमेंद्र तोमर, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, नरेंद्र राष्ट्रवादी, गिरीश मोहन गुप्ता, सुनील अग्रवाल, दीपक शर्मा, अंकित सिंघल, गणेश अग्रवाल, पवन मित्तल, जयकरण गुप्ता, कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल, विवेक रस्तोगी आदि ने बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed