फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP caste formula in West before Lok Sabha elections 2019

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा का वेस्ट में जातीय फार्मूला

Mon, 12 Feb 2018 11:28 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, अमित मुदगल, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, अमित मुदगल, मेरठ Updated Mon, 12 Feb 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
BJP caste formula in West before Lok Sabha elections 2019
भारतीय जनता पार्टी का झंडा

लोकसभा चुनाव 2019 में बेस्ट रहने की रणनीति के मद्देनजर भाजपा थिंक टैंक ने संगठन में जातीय फार्मूला लगाया है। वेस्ट यूपी में जहां अगड़ों को पद दिया है तो वहीं पिछड़ों और दलितों को भी अहम जिम्मेदारी देकर संतुलन बनाने की पूरी कोशिश की है। अहम यह है कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के नजदीकियों को भी अहम जिम्मेदारी देकर पुराने दिग्गजों को भी साधने की पूरी कोशिश की गई है।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पांडेय की टीम में मेरठ को महत्वपूर्ण जगह मिली है। अश्वनी त्यागी को पश्चिम क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से ताल्लुक रखने वाले अश्वनी पूर्व अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की टीम में भी प्रदेश उपाध्यक्ष थे। माना जा रहा है कि उन्हें महत्वपूर्ण पद देकर पार्टी ने कई मैसेज देने की कोशिश की है। 
विज्ञापन


स्थानीय धड़ेबंदी में भी इशारा किया है कि पार्टी नजर रख रही है। यह नहीं होगा कि पुरानी टीम को पीछे धकेला जाएगा। अगड़ी जाति से होने के कारण वेस्ट यूपी में भाजपा अपना पुराना दांव खेलना चाह रही है। मेरठ की ही कांता कर्दम को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है। वह महापौर चुनाव लड़ी और बसपा प्रत्याशी से हारीं। बावजूद इसके पार्टी आलाकमान ने उन्हें बहाल रखकर दलित कार्ड खेला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : सीएम योगी से मिले बालियान, कहा- दंगे के फर्जी मुकदमे वापस कराएं

वहीं मेरठ से देवेन्द्र चौधरी को प्रदेश मंत्री पद पर फिर से रिपीट किया गया। देवेन्द्र भी एबीवीपी में संगठन मंत्री रहे। किठौर विधानसभा क्षेत्र के निवासी देवेन्द्र को फिर से जिम्मेदारी देकर पार्टी किठौर विधानसभा में जाटों की नब्ज को साधे रखना चाहती है। किठौर विधानसभा में सपा का चक्रव्यूह तोड़ने के बाद पार्टी यहां संगठन को और मजबूत करना चाहती है। जाटों को साधने के लिए भाजपा केवल मेरठ ही नहीं बल्कि मुजफ्फरनगर में मैसेज दे रही है। 


बता दें कि क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम भूपेन्द्र सिंह को हटाया पर साथ ही पूर्व मंत्री संजीव बालियान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर जाटों का यह संतुलन कायम रखने की पूरी कोशिश की गई। बिजनौर में अशोक कटारिया को प्रदेश महामंत्री बनाया गया। 

उधर हापुड़ में वाईपी सिंह को प्रदेश मंत्री, नोएडा में पंकज सिंह को प्रदेश महामंत्री बनकर ठाकुरों पर पकड़ मजबूत रखने की कोशिश की गई। वाईपी सिंह को भी गृह मंत्री राजनाथ सिंह का रिश्तेदार बताया जाता है। सहारनपुर में जसवंत सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर इस वर्ग पर पकड़ मजबूत करने की पूरी कोशिश की गई है। गौतमबुद्धनगर से नवाब सिंह नागर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर गुर्जरों को भी साधा गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed