{"_id":"5a302ffc4f1c1b96698b8a15","slug":"bjp-aur-baspa-samarthako-me-lagi-naarebaaji-ki-hor","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-बसपा समर्थकों में लगी नारेबाजी की होड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-बसपा समर्थकों में लगी नारेबाजी की होड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद टाउन हॉल से निकले भाजपा और बसपा समर्थकों में एक-दूसरे से तेज नारे लगाने की होड़ लग गई। भाजपा समर्थक वंदेमातरम् और जय श्रीराम के नारे लगाकर निकले तो पीछे से आए बसपा समर्थकों ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने शुरू कर दिए। माहौल बिगड़ता देख सीओ ने टोका तो बसपा समर्थक पुलिस से ही उलझ गए और तेजी से नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने लाठी फटकारकर खदेड़ दिया।
टाउन हॉल से निकलते समय कुछ भाजपाइयों ने ‘भारत देश में रहना होगा तो वंदेमातरम् कहना होगा’ के नारे लगाए तो माहौल गर्मा गया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें शांति से निकलने को कहा। इसके बाद भाजपाई तो चले गए। लेकिन पीछे से आ रहे बसपा समर्थकों ने अल्लाह-हू-अकबर की नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ ही आगे भाजपाई चल रहे थे। कहीं माहौल न बिगड़ जाए, इसलिए वहां मौजूद सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल ने बसपाइयों को टोकते हुए शांत रहने को कहा। इस पर बसपा समर्थक बिगड़ गए। वे सीओ से ही उलझने को तैयार हो गए।
बसपा के कई समर्थकों ने सीओ के सामने ही तेज आवाज में नारेबाजी शुरू कर दी। उनका दुस्साहस देख पुलिस कर्मी भी गुस्सा गए और लाठी लेकर उनके पीछे दौड़ पडे़। घंटाघर पर खड़ा फोर्स भी आ गया और उन्हें नगर निगम कार्यालय तक खदेड़ दिया गया। कुछ समर्थक निगम कार्यालय में घुस गए तो कुछ केसरगंज की तरफ भागे। इस दौरान कई समर्थक गिर गए। करीब आधे घंटा तक अफरातफरी की स्थिति रही। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने कहा कि कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं। धार्मिक नारेबाजी करने वालों को खदेड़ा गया था।