{"_id":"63ed4140415efc63e70a64c4","slug":"bills-started-depositing-at-cash-counters-problem-persists-in-online-meerut-news-c-14-1-119611-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: कैश काउंटरों पर बिल जमा होने शुरू, ऑनलाइन में दिक्कत बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: कैश काउंटरों पर बिल जमा होने शुरू, ऑनलाइन में दिक्कत बरकरार
Thu, 16 Feb 2023 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 16 Feb 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। उच्चीकरण होने के बाद ऑनलाइन बिजली बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं। कैश काउंटरों पर बिलिंग व्यवस्था में थोड़ा सुधार हुआ तो उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अफसरों ने दावा किया है कि जल्द ही समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा।
पीवीवीएनएल ने 31 जनवरी से 6 फरवरी तक ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का उच्चीकरण किया था। इसके बाद से सॉफ्टवेयर में समस्या बनी हुई है। बिजली बिल जमा करने के साथ-साथ कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं जबकि ऑनलाइन बिलिंग अभी जमा नहीं हो पा रहे हैं। हापुड़ रोड स्थित लोहिया नगर बिजली घर और कुटी चौराहा कैश कांउटर पर बिल जमा करने के लिए लंबी लाइन लगी रही। कुटी चौराहे पर बिल जमा कराने पहुंचे शाकिब ने बताया कि वह पिछले पांच दिनों से ऑनलाइन बिल जमा करने का प्रयास कर रहे थे लेकिन बिल जमा नहीं हो पाया। बुुधवार से कैश काउंटर पर बिल जमा होने शुरू हुए तो बिल जमा कराया।
मेरठ शहर में बुधवार को 22 कांउटरों पर दोपहर एक बजे तक 1.91 करोड़ रुपये जमा हुए। अधीक्षण अभियंता शहर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली में समस्या अभी बनी हुई है, जिसके कारण ऑनलाइन बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं। जल्द ही सभी कार्य सुचारू रूप से हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि बकायेदारों के कनेक्शन काटने का भी जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
000
सुबह 8 से 4 बजे तक जमा होंगे बिल
पीवीवीएनएल की ओर से कैश काउंटरों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बिल जमा हो सकेंगे। पूरे फरवरी तक काउंटरों पर बिल जमा करने का यही समय रहेगा।
000
मंगलवार और शुक्रवार को बिजली घरों पर लगेंगे कैंप
मेरठ। सप्ताह में दो बार मंगलवार और शुक्रवार को सभी बिजली घरों पर कैंप लगाया जाएगा। कैंप में उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर उनके खातों से जोड़े जाएंगे। कैंप में विद्युत संबंधी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अगर बिल जमा करने, संशोधन कराने, नया कनेक्शन लेने, भार वृद्घि कराने या फिर बिजली चोरी के मामले में जुर्माना आदि से संबंधित कोई भी कार्य कराना हो तो उसकी समस्या का कैंप में हाथों हाथ समाधान किया जाएगा। कैंप में अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता स्वयं उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनेंगे।